लाइव न्यूज़ :

सत्ता-संगठन के तालमेल बिठाने के लिए BJP का 'मास्टर प्लान', CM मोहन यादव और विधायक हेमंत खंडेलवाल की जुगलबंदी करेगी कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 10:22 IST

Madhya Pradesh: प्रदेश के विकास की इस गति को द्रुतगति देने के लिए सरकार के साथ संगठन की भूमिका भी अहम होती है।

Open in App

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभर में आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा है। चाहे चुनावों की बेला हो, पार्टी स्तर के अभियान हों या फिर संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय का तालमेल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी खुले मंच से मध्यप्रदेश की संगठन शैली की कई बार तारीफें कर चुके हैं।

इस बात का जिक्र इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि मध्यप्रदेश में एक बार फिर सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल की जुगलबंदी होने जा रही है। 

प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल की जोड़ी मध्यप्रदेश को फिर एक नए मुकाम पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के डेढ़ साल के कार्यकाल से केन्द्रीय नेतृत्व न केवल संतुष्ट हैं बल्कि उसे उनमें प्रदेश के बेहतर भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही है। क्योंकि, मध्यप्रदेश ऩे इतने कम समय में कई प्रतिमान स्थापित कर केन्द्रिय नेतृत्व को सुखद अनुभूति का अहसास कराया है। प्रदेश के विकास की इस गति को द्रुतगति देने के लिए सरकार के साथ संगठन की भूमिका भी अहम होती है। और इसीलिए केन्द्रीय नेतृत्व ने डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल की जोड़ी पर मुहर लगाई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल दोनों ही संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। दोनों ही एक साथ विधानसभा के पटल पर भी बैठे हैं। दोनों ही लो प्रोफाइल होने के बावजूद, सत्ता और संगठन का खूब अनुभव रखते हैं। दोनों के बीच का बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय, प्रदेश के विकास के साथ ही संगठन को विस्तारित कर मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।  

सहजता और सरलता की बात करें तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल दोनों ही एक दूजे के पर्याय दिखाई देते हैं। दोनों को ही संगठन में काम करने का पुराना अनुभव रहा है। पूर्व में सांसद रहे हेमंत खंडेलवाल पार्टी के कोषाध्यक्ष और बैतूल के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे दूसरी बार के विधायक हैं।  तो वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी लंबे समय से संगठन में रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वे तीन बार के विधायक के साथ ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री व अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाह कर प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। 

मोहन और हेमंत की यह जोड़ी आने वाले समय में निश्चित ही मध्यप्रदेश के विकास और नागरिकों के कल्याण की दिशा में न केवल इतिहास रचेगी, बल्कि यह जुगलबंदी संगठनात्मक स्तर पर भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?