लाइव न्यूज़ :

सीएम भगवंत मान पर फिर लगा शराब पीने का आरोप, सुखबीर बादल ने कहा- 'दुनिया भर में पंजाबियों की बदनामी करवा रहे हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2022 15:02 IST

सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित तौर पर नशे में होने और लुफ्थांसा द्वारा उड़ान से उतार जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए उन्हें जमकर कोसा। सुखबीर बादल ने कहा कि सीएम मान की इन हरकतों से पंजाबियों के नाम और सम्मान पर बट्टा लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुखबीर बादल ने मीडिया खबरों के आधार पर सीएम भगवंत मान के शराब पीने पर फिर ली चुटकी बादल ने कथिततौर पर शराब के नशे में चूर भगवंत मान के फ्लाइट से उतारे जाने पर अफसोस जतायाभगवंत मान ने इस निंदनीय कार्य से पूरे पंजाब के गौरव और सम्मान को मिट्टी में मिला दिया है

चंडीगढ़:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल ने मीडिया खबरों के आधार पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कथित तौर से शराब पीने और उस कारण उन्हें फ्लाइट से उतारे जाने पर चुटकी लेते हुए सीएम मान की जमकर खिंचाई की है।

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी शिकस्त खाने वाले अकाली दल के मुखिया ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा शराब के नशे में होने से और भी लोगों को परेशानी हुई और इस निंदनीय कार्य से उन्होंने पूरे पंजाब के गौरव और सम्मान को मिट्टी में मिला दिया है।

पूर्व सीएम सुखबीर बादल ने भगवंत मान के कथित तौर पर नशे में होने और फ्लाइट से उतारने के लिए जमकर कोसा है। सुखबीर बादल का कहना है कि सीएम मान शराब के नशे में इस कदर चूर थे कि विमान में उनके साथ सवार सह-यात्रियों को तकलीफ हुई और उन्होंने फ्लाइट मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा ने उड़ान से उतार दिया गया था।

इतना ही सुखबीर बादल ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह भी कहा कि सीएम मान शराब की गिरफ्त में इस कदर थे कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। इसके कारण उड़ान में भी 4 घंटे की देरी हुई और वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से भी चूक गए थे। मान ने आरोप लगाया कि जब पंजाब के मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह की खबरें छपती हैं तो दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों को शर्मिंदा होना पड़ता है।

टॅग्स :Sukhbir BadalपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना