लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अलग-अलग एनकाउंटर में मार गिराए कई नक्सली

By भाषा | Updated: November 12, 2018 20:46 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और नक्सलियों के बीच हुई अलग अलग मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। राज्य के नक्सल रोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के पुशपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडवाल गांव के जंगल में डीआरजी दल ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

अवस्थी ने बताया कि डीआरजी का गश्ती दल जब मुडवाल गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और दो बंदूक बरामद किए। पुलिस दल ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और नक्सलियों के बीच हुई अलग अलग मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुई अलग अलग मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अमित देसवाल, उप निरीक्षक लालचंद, हवलदार सुनील, आरक्षक चैतन्य और एक अन्य जवान घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त कर रहे थे। सुरक्षा बल जब पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐमपुर गांव में थे तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के उप निरीक्षक लालचंद और एक अन्य जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सीआरपीएफ का दल पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत माजीगुड़ा गांव के करीब था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया। सीआरपीएफ के दल ने हमले का जवाब दिया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अमित देसवाल, हवलदार सुनील और आरक्षक चैतन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायल जवानों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। घायल उप निरीक्षक और जवान को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं असिस्टेंट कमांडेंट और दो अन्य जवानों को बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में चार से पांच नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है जिनके शवों को उनके साथी अपने साथ ले गए हैं।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा