लाइव न्यूज़ :

दूसरी जाति में विवाह, सातों बेटियों और दो बेटों ने पिता की अर्थी को दिया कांधा, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2021 21:46 IST

चंद्रपुर सर्कल के एसडीपीओ एसआर नांदेड़कर ने बताया कि भानग्राम मुहल्ले के निवासी प्रकाश ओंगले (55) का गोंधली समुदाय की पंचायत द्वारा पिछले 25 वर्षों से बहिष्कार किया जा रहा था क्योंकि उन्होंने दूसरी जाति की महिला से विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसात बेटियों और बेटों ने शव को अपने कंधों पर ढोया और अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।सामाजिक बहिष्कार के मुद्दे पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने शोक संतप्त परिवार का समर्थन किया।

चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर कस्बे में जाति से बाहर विवाह करने को लेकर अपने समुदाय के सदस्यों द्वारा वर्षों से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर भी समाज नहीं पसीजा और पीड़ित की सात बेटियों तथा दो बेटों ने ही पिता का अंतिम संस्कार किया।

चंद्रपुर सर्कल के उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एसआर नांदेड़कर ने बताया कि भानग्राम मुहल्ले के निवासी प्रकाश ओंगले (55) का गोंधली समुदाय की पंचायत द्वारा पिछले 25 वर्षों से बहिष्कार किया जा रहा था क्योंकि उन्होंने दूसरी जाति की महिला से विवाह किया था।

उन्होंने कहा, "उनकी रविवार शाम को मृत्यु हो गई और जब अंतिम संस्कार में मदद के लिए उनके समुदाय से कोई नहीं आया तो उनकी सात बेटियों और बेटों ने शव को अपने कंधों पर ढोया और अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।"

एसडीपीओ ने कहा कि ओंगले के दो बेटों में से एक ने सामाजिक बहिष्कार के मुद्दे पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसके बाद गोंधली पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच, चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने शोक संतप्त परिवार का समर्थन किया और वह उनके घर गए तथा पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की। 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं