लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 40 लाख की रिश्वत मांगने के मामले पर एनपीसीसी के दो वरिष्ठ अधिकरियों सहित सात को किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: July 15, 2019 19:34 IST

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने एनपीसीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन कोतवाल और प्रबंधक लतिफुल पाशा को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा पांच अन्य लोगों श्री गौतम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अनीश बैद्य, बैद्य की कंपनी के निदेशक विनोद सिंघी, कंपनी के कर्मचारी रमेश कुमार, कोतवाल के रिश्तेदार सुनील कुमार और एक अन्य व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि सीबीआई को इस लेनदेन के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी और उसने छापे मारे थे। उन्होंने कहा कि बाद में, दिल्ली, सिल्चर, जलपाईगुड़ी,गुवाहाटी और ग्वालियर में 18 स्थानों पर छापे मारे थे।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा चौकियों के निर्माण से जुड़े बिल मंजूर करने के बदले 40 लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर मांगने के मामले में राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम (एनपीसीसी) लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकरियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने एनपीसीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन कोतवाल और प्रबंधक लतिफुल पाशा को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा पांच अन्य लोगों श्री गौतम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अनीश बैद्य, बैद्य की कंपनी के निदेशक विनोद सिंघी, कंपनी के कर्मचारी रमेश कुमार, कोतवाल के रिश्तेदार सुनील कुमार और एक अन्य व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के दलों ने रविवार को छापा मारकर सफदरजंग एनक्लेव इलाके के एक होटल में रमेश कुमार द्वारा दी गई रिश्वत के एक भाग के रूप में 25 लाख रुपये कोतवाल की तरफ से कथित रूप से लेने वाले सुनील कुमार को रंगे हाथों पकड़ा।

इसके बाद, आरोपियों से पूछताछ और एजेंसी को मिली जानकारी के आधार पर अन्य को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई को इस लेनदेन के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी और उसने छापे मारे थे। उन्होंने कहा कि बाद में, दिल्ली, सिल्चर, जलपाईगुड़ी,गुवाहाटी और ग्वालियर में 18 स्थानों पर छापे मारे थे।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि कोतवाल और पाशा ने श्री गौतम कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा बनायी गयी बीएसएफ की सीमा चौकियों के निर्माण का बिल मंजूर करने के लिए बैद्य से 33 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बैद्य ने कोतवाल को आश्वासन दिया कि उनके बिल मंजूर होने के बाद भुगतान किया जाएगा।

कोतवाल ने उनसे बिल तैयार करने तथा उन्हें किसी पिछली तारीख के अनुसार आगे बढाया जाए। 

टॅग्स :दिल्लीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारत अधिक खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा