लाइव न्यूज़ :

बीवीआर सुब्रह्मण्यम नियुक्त हुए नीति आयोग के नए सीईओ, जानें 1987 बैच के आईएएस के बारे में

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 20:55 IST

छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रह्मण्यम आंतरिक सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। राज्य में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार के टूटने के बाद पिछले साल जून में राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्त किए जाने से पहले छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) थे।

Open in App

नई दिल्ली: बीवीआर सुब्रह्मण्यम नीति आयोग के नए सीईओ नियुक्त हुए हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को बीवीआर सुब्रह्मण्यम को नीति आयोग का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। वे परमेश्वर अय्यर की जगह लेंगे, जो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक बन गए हैं। नीति आयोग के सीईओ के तौर पर काम कर रहे अय्यर को विश्व बैंक मुख्यालय में तीन साल के लिए कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में है। 

आदेश में कहा गया कि अय्यर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर का स्थान लेंगे, जिन्हें उनके कैडर राज्य हरियाणा में वापस भेज दिया गया है। अय्यर 24 जून, 2022 को दो साल के लिए नीति आयोग के सीईओ नियुक्त किए गए थे।

सुब्रह्मण्यम, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव थे। जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले से पहले जिन कुछ अधिकारियों के बारे में कहा गया था, उनमें से एक नौकरशाह सुब्रह्मण्यम थो। कुछ अधिकारी उन्हें "वास्तविक" राज्यपाल भी कहते हैं।”

छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रह्मण्यम आंतरिक सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। राज्य में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार के टूटने के बाद पिछले साल जून में राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्त किए जाने से पहले वह छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) थे।

56 वर्षीय अधिकारी ने 2004 से 2008 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव के रूप में कार्य किया था। विश्व बैंक के साथ एक कार्यकाल के बाद, वह 2012 में फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय में शामिल हुए। वह एक साल तक नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान पीएमओ में बने रहे थे।

वहीं एक अन्य आदेश में, राजेश राय को सरकारी उपक्रम आईटीआई लिमिटेड में पांच वर्ष के लिए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। राय इस समय महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के महाप्रबंधक हैं। 

टॅग्स :नीति आयोगIASमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतसोमनाथ: भारत की अदम्य चेतना का प्रतीक

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया