लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव से मिले बसपा के निष्कासित 9 विधायक, सपा में शामिल होने की लग रही अटकलें

By विनीत कुमार | Updated: June 15, 2021 14:14 IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच बसपा के 9 विधायकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है। ऐसी चर्चा है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इनकी राह में अभी दल-बदल कानून है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा के 9 विधायकों ने मंगलवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कीबसपा की ओर से इन सभी विधायकों को पहले ही निष्कासित किया जा चुका हैहालांकि ये अभी अयोग्य घोषित नहीं किए गए हैं, सपा में शामिल होने की लग रही हैं अटकलें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब राजनीतिक गहमा-गहमी तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 9 विधायकों ने मंगलवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। 

सूत्रों के अनुसार ये विधायद जल्द सपा का दामन थाम सकते हैं। बसपा चीफ मायावती हालांकि इन विधायकों को निष्कासिक कर चुकी हैं। अखिलेश यादव से मिलने वाले विधायकों में असलम रैनी, असलम अली चौधरी, मुजतबा सिद्दिकी, हकील अली बिंड, हरगोविंद भार्गव, सुषमा पटेल,  वंदना सिंह, रामवीर उपाध्याय और अनिल सिंह शामिल हैं।

बसपा के लिए मुश्किल रही है राह

बसपा ने दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव में 19 सीटें जीती थी और उप-चुनाव में एक सीट उसे हारनी पड़ी। उसके बाद से 11 विधायक निष्कासित किए जा चुके हैं। बसपा ने सात विधायकों ने पिछले साल राज्य सभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाने के लिए निष्कासित किया था।

ऐसे में पार्टी के पास अभी केवल 7 विधायक हैं। वहीं निष्कासित विधायकों को अभी अयोग्य घोषित नहीं किया गया है।

सबसे हाल में बसपा ने जिन जो विधायकों को निष्कासित किया था उसमें पार्टी के सीनियर नेता रहे लालजी वर्मा और राम आचल राजभर शामिल हैं। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा था। हालांकि, मंगलवार को अखिलेश से मुलाकात करने वाले विधायकों में वे शामिल नहीं थे।

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में इन दो नेताओं को बसपा से निकाला गया था। उस समय भी चर्चा थी कि वर्मा और राजभर दोनों सपा के नेताओं के संपर्क में हैं। वर्मा ने हालांकि इन चर्चाओं को सिरे से खारिज किया था।

अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट से विधायक लालजी वर्मा और अंबेडकर नगर के ही अकबरपुर क्षेत्र से पार्टी विधायक और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित किया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो