लाइव न्यूज़ :

भाजपा का पश्चिम बंगाल घोषणा पत्र राज्य में बदलाव का समग्र दृष्टिकोण पेश करता है: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: March 21, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र राज्य में बदलाव के पार्टी के एजेंडे का एक समग्र दृष्टिकोण पेश करता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का सोनार बांग्ला संकल्प पत्र पश्चिम बंगाल को बदलने के हमारी पार्टी के एजेंडे का समग्र दृष्टिकोण पेश करता है। इसमें सुशासन के विभिन्न पहलुओं की बात की गई है। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप इसे देखिए...।’’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए रोजगार मुहैया कराकर ‘‘सोनार बांग्ला’’ का निर्माण करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने और अपनी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के क्रियान्वयन का मार्ग साफ करने का वादा किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सॉल्ट लेक स्थित ईजेडसीसी में ‘सोनार बांग्ला संकल्प पत्र’ जारी करते हुए कहा कि भाजपा ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्यसेवा योजना एवं ‘प्रधानमंत्री किसान’ कार्यक्रम का राज्य में क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी और इसके अलावा प्रति परिवार कम से कम एक नौकरी मुहैया कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां