लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में खुलासा, चार साल में BJP को 488.94 तो कांग्रेस को मिला 86.65 करोड़ रुपये का चंदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2018 11:11 IST

इस रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टियां रहीं जिन्हें हर साल में चुनावी ट्रस्टों की ओर से बड़ी मात्रा में चंदा मिला है।

Open in App

नौ चुनावी ट्रस्टों ने साल 2013-14 से 2016-17 के बीच यानी चार सालों के राजनीतिक दलों के चंदे को पेश किया है। नौ चुनावी न्यासों (इलेक्टोरल ट्रस्ट) ने चार सालों में 637.54 करोड़ रुपए का चंदा पार्टियों को दिया है। जिसमें बीजेपी पर नाम ऊपर है, बीजेपी को सबसे ज्यादा 488.94 करोड़ रुपए और कांग्रेस को 86.65 करोड़ रुपए का चंदा मिला है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें इसका खुलासा हुआ है। पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक चुनावी ट्रस्टों की ओर से दिए गए कुल चंदे का रूपया 92.30 प्रतिशत यानी 588.44 करोड़ रुपए पांच राष्ट्रीय पार्टियों को मिला है। वहीं, क्षेत्रीय दलों को भी ये लाभ पहुंचाया गया है। रिपोर्ट की मानें तो 16 क्षेत्रीय दलों को सिर्फ 7.70 प्रतिशत यानी 49.09 करोड़ रुपए ही चंदे के रूप में मिले हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टियां रहीं जिन्हें हर साल में चुनावी ट्रस्टों की ओर से बड़ी मात्रा में चंदा मिला है। चुनावी ट्रस्टों की स्थिति रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि नौ पंजीकृत चुनावी ट्रस्टों में से सिर्फ दो प्रूडेंट और समाज चुनावी ट्रस्ट ने ही दो से अधिक बार चंदा दिया है। चुनाव आयोग को उसके चंदे की जानकारी पंजीयन से ही दी गई है। इनमें सत्या/प्रूडेंट चुनावी ट्रस्ट और जनहित चुनावी ट्रस्ट ही ऐसे रहे जिन्होंने सभी चार सालों के चंदे का ब्योरा चुनाव आयोग को पेश किया है।

क्या हैं चुनावी ट्रस्ट

साल 2013 में सलकार ने  सरकार ने कंपनियों को चुनावी ट्रस्ट बनाने की अनुमति दी थी, ये ट्रस्ट राजनीतिक दलों और कंपनियों के बीच चंदे के लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की गई थी। इसके नियमों के मुताबिक चुनावी ट्रस्टों को हर वित्त वर्ष में अपनी कुल आय का 95 प्रतिशत पंजीकृत राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में देना होता है।

टॅग्स :बीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो