लाइव न्यूज़ :

गोवा महिला कांग्रेस की सचिव ने कहा-BJP नेता के गुंडे मेरा गैंगरेप और हत्या करने की दे रहे धमकियां 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 5, 2018 04:53 IST

कांग्रेस विधायक रहे सुभाष पिछले महीने ही बीजेपी में शामिल हुए है और उन्हें सूबे की सरकार ने इकनॉमिक डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन और डायरेक्टर बनाया है।

Open in App

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुभाष शिरोडकर पर गैंगरेप करवाने और हत्या की धमकी दलवाने के आरोप लगे हैं। यह आरोप प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव दीया शेटकर ने लगाए हैं। बता दें, कांग्रेस विधायक रहे सुभाष पिछले महीने ही बीजेपी में शामिल हुए है और उन्हें सूबे की सरकार ने इकनॉमिक डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन और डायरेक्टर बनाया है।

उन्होंने मीडिया को बताया है कि बीजेपी नेता सुभाष शिरोडकर के गुंडों ने मुझे गैंगरेप और हत्या की धमकी दी है। बीजेपी सरकार मेरी छवि खराब कर रही है। सुबह (4 नवंबर) मेरे पास एक कॉल आया और मुझे उनके खिलाफ शिरोदा निर्वाचन क्षेत्र में कुछ भी नहीं करने की धमकी दी गई।इधर, उत्तराखंड में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश संगठन के एक वरिष्ठ नेता पर लगाये गये कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से प्रदेश के सियासी गलियारों में तूफान मच गया है। प्रदेश के पार्टी महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने छह माह पहले उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

पार्टी सूत्रों ने हालांकि, दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला ने इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है। इस मामले को लेकर पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है जबकि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस बात की न तो वह पुष्टि कर सकते हैं और न नकार सकते हैं ।

हालांकि उन्होंने कहा कि प्रकरण का संज्ञान ले लिया गया है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों