लाइव न्यूज़ :

किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ कर रही भाजपा, आजादी ‘खतरे’ में : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:22 IST

Open in App

लखनऊ, 25 जनवरी समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ षड्यंत्र कर रही है।

यादव ने ट्विटर पर 'गणतंत्र दिवस महाघोषणा' पत्र भी जारी किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है, ''आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र, आजादी, सब खतरे में है।''

सपा अध्‍यक्ष ने सोमवार को ट्वीट किया, ''गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड रोकने के लिए ट्रैक्टरों को पंपों पर डीजल नहीं दिए जाने के निर्देश की खबर मिली है। भाजपा, किसान के खिलाफ निम्न कोटि का षड्यंत्र कर रही है।''

इसके अलावा, यादव ने टि़वटर पर 'गणतंत्र दिवस महाघोषणा' पत्र को भी साझा किया है। इसमें यादव ने कहा ह‍ै, ''आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र, आजादी सब खतरे में है, इसलिए इस गणतंत्र दिवस पर सपा नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए, नये संकल्‍प लेकर, एक नयी घोषणा करने जा रही है। नयी हवा है, नयी सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ।’’

यादव ने कहा ''आइए घृणा और अवश्विास के स्‍थान पर मिल जुलकर परस्‍पर प्रेम और आपसी विश्‍वास से समाज, प्रदेश और देश को मजबूत करें।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पत्र में आगे लिखा है, ''हमारा प्रेरणा वाक्‍य है ‘विकास सच्‍चा और काम अच्‍छा' एवं 'शांति और सौहार्द' हमारा मूलमंत्र है। हम सब जानते हैं कि एकता के बिना शांति नहीं होती और शांति के बिना विकास नहीं होता, इसलिए आइए हम सब हर बह‍कावे-भटकावे से बचकर एकजुट होकर आगे बढ़ें और अमन-चैन के लिए हर संभव कोशिश करें।''

सपा की जनहितकारी नीतियों से जुड़ने की अपील के साथ यादव ने कहा कि एक नये उत्‍तर प्रदेश के निर्माण के लिए नया संकल्‍प धारण कीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया