लाइव न्यूज़ :

मतदाता सूची का प्रारूप जारी किए जाने 30 दिन बाद राजद ने पहली बार दर्ज कराई आपत्ति, 3 आपत्तियां और दावे किए पेश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2025 17:49 IST

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया था कि बिहार में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 फीसदी लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतदाता सूची पारदर्शी हो ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।भाजपा या जदयू की तरफ से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। आंकड़े 28 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक के हैं।

पटनाः  चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में कराए गए एसआईआर के प्रारूप मतदाता सूची जारी किए जाने के करीब एक माह बाद राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने पहली बार इस प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक राजद ने कुल 3 आपत्तियां और दावे पेश किए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां हैं। कुछ जगह नाम गायब हैं तो कहीं ऐसे लोगों के नाम जुड़े हैं जो लंबे समय से राज्य में नहीं रहते। दरअसल, पार्टी चाहती है कि मतदाता सूची पारदर्शी हो ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

बता दें कि भाजपा या जदयू की तरफ से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। ये आंकड़े 28 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक के हैं। बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 और दिन बचे हैं अर्थात एक सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जाती है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया था कि बिहार में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 फीसदी लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

एसआईआर के तहत प्रारूप मतदाता सूची 1 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। आयोग का कहना है कि दावे और आपत्तियों की अवधि मतदाताओं को दो मौके देती है। दावे और आपत्तियों की अवधि मतदाताओं को न केवल मसौदा सूची में गलतियों को सुधारने का अवसर देती है, बल्कि अपने उन आवश्यक दस्तावेजों को भी प्रस्तुत करने का मौका देती है, जो उन्होंने फॉर्म जमा करते समय उपलब्ध नहीं कराए होंगे।

राज्य में 24 जून से 24 अगस्त तक 60 दिनों में 98.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा किया था। बता दें कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा कर हैं और उनके द्वारा चुनाव आयोग एवं भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। इसको लेकर सियासत गर्मायी हुई है।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?