लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: टिकट बंटवारे पर जातीय समीकरण, सवर्णों, पिछड़ा और अति-पिछड़ा पर फोकस, यहां देखें प्रत्याशियों की सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2024 11:09 IST

Bihar LS polls 2024: एनडीए की ओर से भाजपा के द्वारा दिए गए टिकट में 60 फीसदी सवर्णों पर जोर दिया गया है। इनमें 17 में उम्मीदवारों मे से 5 राजपूत, दो भूमिहार, दो ब्राह्मण और एक कायस्थ समाज के नेता को टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे17 उम्मीदवारों में से 10 उम्मीदवार सवर्ण जाति के हैं। तीन यादव, एक बनिया, एक दलित और दो अति पिछड़ा को टिकट दिया गया है। जदयू की ओर से 16 सीटों में से 11 पर पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं को टिकट दिया है।

Bihar LS polls 2024: बिहार में एनडीए की ओर से 35 सीटों पर उम्मीदवार भी उतार दिए गए हैं। एनडीए खेमे में अब सिर्फ चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) को अपने हिस्सों की सीटों पर उम्मीदवार उतारना बाकी रह गया है। इस बीच भाजपा और जदयू ने टिकट के बंटवारे पर जातीय समीकरण पर ध्यान दिया है। भाजपा ने जहां सवर्णों पर जोर लगाया है, वहीं जदयू ने पिछड़ा और अति-पिछड़ा समाज पर ध्यान केंद्रित कर सबको साधने का प्रयास किया है। एनडीए की ओर से भाजपा के द्वारा दिए गए टिकट में 60 फीसदी सवर्णों पर जोर दिया गया है। इनमें 17 में उम्मीदवारों मे से 5 राजपूत, दो भूमिहार, दो ब्राह्मण और एक कायस्थ समाज के नेता को टिकट दिया गया है। इस तरह 17 उम्मीदवारों में से 10 उम्मीदवार सवर्ण जाति के हैं।

इनके अलावा तीन यादव, एक बनिया, एक दलित और दो अति पिछड़ा को टिकट दिया गया है। वहीं जदयू की ओर से 16 सीटों में से 11 पर पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं को टिकट दिया है। जबकि पार्टी ने सवर्ण जाति से भी 3 नेताओं को भी टिकट दिया है। इसके अलावा एक अल्पसंख्यक और एक अनुसूचित जाति के नेता को टिकट दिया गया है।

जदयू ने पिछड़ा समाज के 6 और अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले 5 नेताओं को टिकट दिया है। गोपालगंज से जदयू का टिकट पाने वाले डा. आलोक कुमार सुमन महादलित समाज से आते हैं। जबकि किशनगंज से मुजाहिद आलम को मैदान में उतारा गया है। वहीं, मुंगेर, सीतामढ़ी और शिवहर से सवर्ण जाति के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।

इसके साथ ही भाजपा और जदयू ने कुछ नए चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद को टिकट दिया है। वहीं, बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और सासाराम से छेदी पासवान का टिकट काट दिया गया है। अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है।

जबकि सासाराम से छेदी पासवान का टिकट काटकर शिवेश राम को मैदान में उतारा गया है। वहीं, जदयू ने भी इस बार 3 नए चेहरों पर दांव लगाया है। जदयू ने सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का टिकट काटकर देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सीवान सीट से कविता सिंह की जगह पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

उसी तरह से शिवहर से भाजपा की रमा देवी का टिकट काटकर जदयू के टिकट पर लवली आनंद को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उधर, काराकाट सीट उपेंद्र कुशवाहा को दिए जाने के कारण जदयू के महाबली सिंह को बेटिकट कर दिया गया है।

इसी तरह से गया से विजय मांझी को बेटिकट कर इस सीट को जीतन राम मांझी के खाते में डाल दिया गया है। अब यहां से हम के टिकट पर जीतन राम मांझी उम्मीदवार होंगे। इसतर से एनडीए ने जातीय गणित पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहारजेडीयूBJPनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो