लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result 2025 Updates: 243 सीट और 64 महिला प्रत्याशी, चैनपुर, सासाराम और गयाजी टाउन विधानसभा क्षेत्र में 22-22 उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2025 20:36 IST

Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, जमुई से श्रेयसी सिंह हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election Result 2025 LIVE Updates: एनडीए की तरफ से कुल 34 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की तरफ से 30 महिलाओं को टिकट दिया गया है। Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: भाजपा ने जिन महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

पटनाः बिहार विधानसभा के 243 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनके भाग्य का फैसला शुक्रवार को होने जा रहा है। कई ऐसी सीटें हैं, जहां कांटे की टक्कर है। चैनपुर, सासाराम और गयाजी टाउन विधानसभा क्षेत्रों में 22-22 प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां मुकाबला सबसे कठिन है। वहीं, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली और बनमनखी जैसी सीटों पर केवल पांच-पांच प्रत्याशी हैं। बिहार में दो प्रमुख गठबंधन एनडीए और महागठबंधन ने महिला मतदाताओं को उतनी तवज्जो नही दी है। इस बार एनडीए की तरफ से कुल 34 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

वहीं महागठबंधन की तरफ से 30 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जदयू महिला उम्मीदवारों में मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, बाबूबरही से मीना कामत, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार, फूलपारस से शीला मंडल, विभूतिपुर से रवीना कुश्वाहा, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और अररिया से शगुफ़्ता अजीम को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने जिन महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, जमुई से श्रेयसी सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, कोचाधामन से बीणा देवी, मोहनिया से संगीता कुमारी, कोचा ओराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को मैदान में उतारा है।

वहीं, एनडीए गठबंधन का हिस्सा जीतन राम मांझी की पार्टी हम (एस) के हिस्से छह सीटें आईं हैं, जिसमें दो सीटों पर उन्होंने महिलाओं को बतौर उम्मीदवार उतारा है। इमामगंज सीट से दीपा कुमारी और अतरी विधानसभा सीट से ज्योति देवी। दीपा कुमारी जीतन राम मांझी की बहू और ज्योति देवी समधन हैं।

एनडीए के सहयोगी दल होने के नाते छह सीटें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में भी गई हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने इन छह सीटों में से एक सीट पर अपनी पत्नी स्नेहलता को उम्मीदवार बनाया है। वह सासाराम से चुनाव लड़ रही हैं और पार्टी की इकलौती महिला उम्मीदवार भी हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) को 29 सीटें दी गई हैं, जिनमें 5 पर महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी, मढ़ौरा से सीमा सिंह, गोविंदपुर से बिनीता मेहता, बोचहा से बेबी कुमारी और फतुहा से रुपा कुमारी शामिल हैं। लेकिन तकनीकी वजहों से सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया। महागठबंधन में कुल सात पार्टियां हैं। राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा-माले, वीआईपी, आईआईपी। राजद ने 24 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसमें बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, वारसलीगंज से अनीता देवी महतो, हसनपुर से माला पुष्पम, मधुबन से संध्या रानी कुशवाहा, इमामगंज से ऋतु प्रिया चौधरी, बाराचट्टी से तनुश्री मांझी, बनियापुर से चांदनी देवी सिंह, अतरी से वैजयंती देवी, रजौली से पिंकी चौधरी, लालगंज से शिवानी शुक्ला, परसा से डॉ. करिश्मा राय, पातेपुर से प्रेमा चौधरी हैं।

मोकामा से वीणा देवी, मोहिउद्दीन नगर से डॉ. एज्या यादव, मसौढ़ी से रेखा पासवान, बारिकीपुर से रेखा गुप्ता, गोबिंदपुर से पूर्णिमा देवी, परिहार से डॉ. स्मिता पूर्वे गुप्ता, रुपौली से बीमा भारती, प्राणपुर से रश्मी कुमारी, कटोरिया से स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, मोहनिया से श्वेता सुमन (नामांकन खारिज हुआ), नोखा से अनीता देवी नोनिया और चकाई से सावित्री देवी को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025BJPजेडीयूचुनाव आयोगकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections results: केरल में BJP को बड़ी सफलता, तिरुवनंतपुरम में 3 विधानसभा सीटें जीतीं

भारतVIDEO: रसगुल्ले की मिठास, झालमुड़ी का स्वाद; रेखा गुप्ता ने कैबिनेट के साथ मनाया भाजपा-एनडीए के चुनावी प्रदर्शन का जश्न

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

भारतJorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

भारत अधिक खबरें

भारतभाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतTamil Nadu Election Results 2026: एमके स्टालिन को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री कोलाथुर सीट टीवीके के वीएस बाबू से हारे

भारतबंगाल-असम में योगी के भाषणों का भी भाजपा की जीत में रहा अहम रोल! यूपी सीएम ने दोनों राज्यों में कुल 27 जनसभाएं और रोड शो किए

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा