लाइव न्यूज़ :

बिहार दिवस पर पटना में आरजेडी का हल्ला बोल, पोस्टर में नीतीश कुमार की सरकार को बताया धृतराष्ट्र

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2021 15:27 IST

आरजेडी ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए बिहार की नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है. आरजेडी ने नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी को 'धृतराष्ट्र' बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार दिवस के मौके पर आरजेडी ने नीतीश कुमार की सरकार पर बोला हमलाबढ़ते क्राइम, बेरोजगारी, कृषि कानून सहित कई मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेरते हुए पटना में लगाए गए पोस्टरपोस्टर में विपक्ष के आगामी विधानसभा घेराव की भी चर्चा, 23 मार्च को विपक्ष करेगा हल्लाबोल

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर वार की एंट्री हो गई है. 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाषण दिया. वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष की पार्टी राजद हमलावर है. 

राजद ने पोस्टर जारी कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी पर हमला बोलते हुए उन्हें धृतराष्ट्र बताया गया है. 

यह पोस्टर युवा राजद के तरफ से शहर के मुख्य चौराहे पर लगाया गया है. इस पोस्टर में बिहार में बढ़ते अपराध को दिखाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की गई है. राज्य में बढ़ते क्राइम, बेरोजगारी, कृषि कानून सहित तमाम मुद्दों को इस पोस्टर में दिखाया गया है. 

इस पोस्टर में दोनों तरफ काफी सारी तस्वीरें लगी हैं, जिनमें बिहार सरकार की खामियां दिखाई गई हैं. हाल के दिनों में पटना में बढ़े अपराध जैसे चेन लूट, एटीएम से लूट संबंधी अपराधों का प्रतीकात्मक चित्र लगाकर सरकार पर निशाना साधा गया है. 

इसके अलावा रोजगार देने के मुद्दे और कृषि कानून के विरोध भी जताया गया है. पोस्टर में आगामी विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा की गई है. 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कुछ दिनों पहले ही विधानसभा घेराव को लेकर पत्रकार वार्ता की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि शराबबंदी में विफलता और बढ़ते अपराध के मुद्दे पर 23 मार्च को राजद के नेता विधानसभा का घेराव करेंगे. 

दरअसल, 23 मार्च को बिहार विधानसभा में गृह विभाग की तरफ से एक विधेयक पर बहस की जाएगी. इस विधेयक के तहत बिहार पुलिस को पूरा अधिकार मिलेगा कि वह आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर सके. 

इस विधेयक को लेकर भी विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया है और इसे काला कानून बताकर विरोध जताया है. इसको लेकर ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर युवा राजद पूरी तरह से सक्रिय हैं और लगातार पोस्टर के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है. 

टॅग्स :बिहार दिवसनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार