लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 21:52 IST

ललन सिंह जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। मंत्रियों में एक और नाम जो चर्चा में है वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग ‘‘प्रचार’’ पाने के लिए जद(यू) के खिलाफ बोलते रहते हैं।कुमार ने कहा, ‘‘मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। यह उनका आतंरिक मामला है।’’ प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है और इसे लेकर कोई मुद्दा ही नहीं है।

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद(यू) नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेषाधिकार है।

उन्होंने बताया कि वह दिल्ली अपने निजी दौरे पर आए हैं। संवाददाताओं से यहां बातचीत में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के आरोप से भी इनकार किया कि उनकी पार्टी में दो फाड़ के पीछे जद(यू) का हाथ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ‘‘प्रचार’’ पाने के लिए जद(यू) के खिलाफ बोलते रहते हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। यह उनका आतंरिक मामला है।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और उसमें जद(यू) के किसी नेता को मंत्री बनाए जाने संबंधी अटकलों के बारे में सवाल पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है और इसे लेकर कोई मुद्दा ही नहीं है। नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार से उनके दौरे को जोड़े जाने की खबरों को विशेष तवज्जो नहीं देते हुये कहा कि वह तो यहां अपनी आंखों की जांच करवाने आए हैं।

प्रस्ताव को नीतीश ने ठुकरा दिया था

इससे पहले पटना हवाई अड्डे से मंगलवार को एक निजी विमान से मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने वालों में उनके विश्वासपात्र माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जद(यू) नेता और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह और नीतीश के एक मित्र उदयकांत मिश्र समेत सुरक्षा अधिकारी राजेश शामिल हैं।

जदयू 2013-2017 के दौरान एक अंतराल को छोड़कर लंबे समय से भाजपा की सहयोगी रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भगवा पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया था, जिसके बाद मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के लिए ‘‘प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व’’ के प्रस्ताव को नीतीश ने ठुकरा दिया था।

मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा से जोड़ना बेबुनियाद

लोकसभा में जद(यू) संसदीय दल के नेता और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर दिल्ली की यात्रा के क्रम में नीतीश के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की चर्चा को अटकलबाजी बताते हुए सोमवार को कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री अपनी आंख के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं और जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात है यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। प्रधानमंत्री कब मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और किससे परामर्श करेंगे यह उनका विशेषाधिकार है। उनके इस विशेषाधिकार को मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा से जोड़ना बेबुनियाद है।’’

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीबिहारपटनाभारतीय जनता पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस