लाइव न्यूज़ :

बिहार कैबिनेट गठनः 20 नवंबर को शपथग्रहण, 19 नवंबर को शाम पटना पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार से मिलेंगे और तय करेंगे मंत्री नाम?

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2025 17:48 IST

Bihar Cabinet formation: जदयू में मंत्रियों के नाम और विधानसभा अध्यक्ष का पद किस दल को जाए इस पर बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सोमवार रात ही चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, नाम पर मुहर लगाई जाएगी।नई सरकार के गठन को अंतिम रूप देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पटना आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह सुबह अमित शाह के आवास पर पहुंचे।

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

वहीं, नई सरकार के गठन को अंतिम रूप देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पटना आ रहे हैं। पटना पहुंचने के बाद वह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात होगी और सरकार गठन को लेकर बातचीत होगी। इसके पहले मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह सुबह अमित शाह के आवास पर पहुंचे।

वहीं जदयू में मंत्रियों के नाम और विधानसभा अध्यक्ष का पद किस दल को जाए इस पर बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सोमवार रात ही चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट के गठन और मंत्री पदों की हिस्सेदारी को लेकर ललन सिंह व संजय झा भाजपा नेतृत्व से विस्तृत चर्चा हुई।

इससे पहले रविवार को भी उनकी शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सरकार में बराबर की हिस्सेदारी पर जदयू और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। सबसे बड़ा विवाद विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर है। जदयू इसे अपने पास रखना चाहता है और बदले में विधान परिषद के सभापति का पद भाजपा को देने की पेशकश कर रहा है।

जबकि भाजपा दोनों पद अपनी झोली में चाहती है। उधर, अमित शाह के आगमन से राज्य में सत्ता हस्तांतरण और नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। उनकी उपस्थिति न केवल गठबंधन की एकजुटता को दर्शाएगी, बल्कि आगे की राजनीतिक रणनीति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

बता दें कि नीतीश कुमार 20 नवम्बर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री पद मौजूद नीतीश कुमार देश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ लेने वाले नेता है। सूत्रों के हवाले से भाजपा के 15 से 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

इसके अलावे जदयू से 14 मंत्री बन सकते हैं। वहीं चिराग पासवान की लोजपा(रा) को 3 मंत्री पद मिल सकता है। जबकि जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के एक विधायक मंत्री बन सकते हैं। मंत्रिमंडल गठन में जातीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भाजपा को 89 सीटें मिलीं तो जदयू को 85 सीटों पर सफलता मिली है। चिराग की लोजपा(रा) को 19, मांझी की हम को पांच तो उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से 4 सीटों पर सफलता मिली।

वहीं, विपक्ष में राजद के 25 तो कांग्रेस के 6 उम्मीदवार जीतकर आए। भाकपा-माले के तीन और माकपा के एक विधायक जीते हैं। जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने फिर से पांच सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल किया है तो मायावती कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का एक उम्मीदवार जीतकर आया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाअमित शाहजेपी नड्डानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा