लाइव न्यूज़ :

बिहार: बक्सर के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने बिगाड़ी सेंटर की व्यवस्था, अकेले खा जाता है 30-35 रोटियां या फिर 80-85 लिट्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2020 15:34 IST

21 साल की उम्र का ये युवक बक्सर के मंझवारी में राजकीय बुनियादी विद्यालय में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है. उसकी कद-काठी भी सामान्य है और वजन भी सिर्फ 70 किलो है. लेकिन खुराक ऐसी है कि पहलवान भी शर्मा जायें. क्वारंटीन सेंटर के संचालकों के मुताबिक अनूप ओझा नाम का ये युवक एक दफे में 8 से 10 प्लेट चावल या कम से कम 30-35 रोटियां खा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने सबको परेशान कर रखा है21 साल का सामान्य कद काठी का ये युवक एक बार में 8-10 आदमियों के बराबर खाना खा रहा है.

पटना: बिहार के बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने सबको परेशान कर रखा है. उसकी आदतें देखकर एक तरफ लोग हैरान हैं तो वहीं क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले रसोईये परेशान हैं. क्वारंटाइन सेंटर का दीवाला एक अकेले युवक ने निकाल रखा है. 21 साल का सामान्य कद काठी का ये युवक एक बार में 8-10 आदमियों के बराबर खाना खा रहा है. क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे इस युवक के लिए खाना जुटा पाना संचालकों के लिए मुश्किल होता जा रहा है.

इसतरह से युवक की भूख ने सबको हैरत में डाल दिया है. जिससे वहां रह रहे लोगों के सामने बडी मुश्किल खड़ी हो गई है. युवक के लिए भरपेट भोजन का इंतजाम करना भी अब मुश्किल हो रहा है. 21 साल की उम्र का ये युवक बक्सर के मंझवारी में राजकीय बुनियादी विद्यालय में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है. उसकी कद-काठी भी सामान्य है और वजन भी सिर्फ 70 किलो है. लेकिन खुराक ऐसी है कि पहलवान भी शर्मा जायें. क्वारंटीन सेंटर के संचालकों के मुताबिक अनूप ओझा नाम का ये युवक एक दफे में 8 से 10 प्लेट चावल या कम से कम 30-35 रोटियां खा रहा है. उसी के मुताबिक सब्जी और दाल भी. उसकी खुराक ने क्वारंटाइन केंद्र की व्यवस्था को खराब कर दिया है. उसकी खुराक प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूप ओझा बक्सर के सिमरी प्रखंड के खरहाटांड गांव का मूल निवासी है. कुछ महीने पहले ही वह राजस्थान के भिवाडी में रोजी-रोटी की तलाश में गया था. लेकिन उसे काम मिल पाता उससे पहले ही कोरोना संकट शुरू हो गया. काफी दिनों तक अनूप ओझा लॉकडाउन में फंसा रहा. एक सप्ताह पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उसे बक्सर लाया गया. फिर प्रशासन ने उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया. इस सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में फिलहाल 87 लोगों को रखा गया है. बक्सर के मझवारी पंचायत की व्यवस्था स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार साह देख रहे हैं. उन्होंने बताया कि अनूप के लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई है. मुखिया के मुताबिक अनूप को चावल देने में तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन वह अकेले 35 रोटियां खा रहा है. लिहाजा रोटी बेलने वाले को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है. मुखिया ने बताया कि तीन-चार दिन पहले क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों के लिए लिट्टी-चोखा बना था. अनूप ओझा ने अकेले 83 लिट्टी खा गए तब भी उसका पेट नहीं भरता है. 

दरअसल, अनूप की भूख ऐसी है कि ये दस लोगों का खाना एक साथ खा जाते हैं. अनूप खुद ही कहते हैं कि वो 30-35 रोटी से नाश्ता करते हैं फिर एक दिन अकेले ही 80-85 लिट्टी खा जाते हैं, तब भी पेट खाली-खाली लगता है. प्रखंड के अधिकारी भी इसकी खुराक को देखकर हैरान और परेशान हैं. जब इस क्वारंटाइन सेंटर में खाने की चीजें जल्दी-जल्दी खत्म होने लगी तो अधिकारियों ने इसका कारण पूछा. तब बताया गया कि एक पेटू सेंटर में आया है जो सब खा जाता है. जब अधिकारियों को विश्वास नहीं हुआ तो प्रखंड अधिकारी एक दिन ठीक भोजन के समय क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे. उन्होंने जब अपनी आखों से अनूप की खुराक देखी तो हैरान रह गए.

अंचलाधिकारी आमोद राज ने बताया कि अनूप के खाना के बारे में सुनकर वे भी उसे देखने पहुंचे थे. अंचलाधिकारी ने बताया कि वे भी उसकी खुराक और पाचन शक्ति को देख हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि सरकार ने क्वारंटाइन सेंटर पर रहने वालों को पर्याप्त भोजन देने का निर्देश दिया है. ऐसे में अनूप को भी उसकी खुराक के मुताबिक भोजन देना प्रशासन का कर्तव्य है. लिहाजा क्वारंटाइन सेंटर पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को उसे भरपूर भोजन देने का निर्देश दिया गया है. वैसे आज उसका क्वारंटाइन टाइम पूरा हो हो गया है तो उसे घर भेजा जा रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया