लाइव न्यूज़ :

बिहारः किशनगंज में आदिवासियों और चाय बगान मालिक के बीच हिंसक झड़प, तीर से कई घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2019 01:59 IST

इस दौरान स्थानीय लोगों और आदिवासियों के बीच हुए हिंसक झडप की खबर पा कर एक दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई. इस दौरान समझाने गए डीएम पर भी पत्थर फेंके गए. 

Open in App

पटना, 5 जूनःबिहार के किशनगंज में पिछले डेढ माह से आदिवासी ने मो. इम्तियाज की चाय बागान को जबरन कब्जा कर लिया है. चाय बागान पर स्थानीय आदिवसियों के द्वारा कब्जा किये जाने के बाद आज स्थिति उस समय बिगड गई, जब वहां पूजा कर रहे आदिवासियों को रोकने के लिए बागान मालिक मो. इम्तियाज के लोगों और आदिवासियों के बीच हिंसक झडप हो गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां पहुंचे लोगों पर आदिवासियों ने तीर से हमला कर दिया. इसमें आधा दर्जन लोगों को तीर लगी है, जिसमें कई युवकों के सीने में धंस गया है. तीर लगने से कई युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस दौरान स्थानीय लोगों और आदिवासियों के बीच हुए हिंसक झडप की खबर पा कर एक दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई. इस दौरान समझाने गए डीएम पर भी पत्थर फेंके गए. 

ऐसे में बचाव के लिए पुलिस को लाठियां भाजनी पडी. पुलिस ने और बल प्रयोग किया तो आदिवासियों ने गाडियों पर हमला कर दिया. पुलिस के जवानों ने उनकी झोपडियों में आग लगा दी. बताया जाता है कि प्रशासन ने इनको सरकारी नियमों के हवाले से 5 डिसमिल जमीन का आफर दिया था, मगर आदिवासियों के द्वारा एक बीघा जमीन की मांग कर रहे हैं. दो और चाय बागानों पर भी इन्होंने कब्जे का प्रयास किया, मगर पुलिस ने विफल कर दिया. 

उधर, आदिवासियो का कहना है कि वे वर्षो से भूमिहीन होने के साथ सरकारी योजनाओ से आजतक वंचित हैं. आज भी दर्जनो परिवार संग सैकडों लोगो को वोटर आईकार्ड संग अधार कार्ड नही मिला है. जब-जब हमे जमीन दी जाती है तो ऐसी जगह दी जाती है, जो बसोवास के लायक नही होती है. कभी नदी किनारे तो कभी बंजर रूपी जमीन प्रदान की जाती है. जिससे मजबूरन हमें यह कदम उठाना पडता है.

टॅग्स :बिहारकिशनगंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी