लाइव न्यूज़ :

Bengaluru's Veerabhadranagar fire: गराज में आग लगने से खड़ी 22 निजी बसें जलीं, वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी ने किया स्वाहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2023 16:57 IST

Bengaluru's Veerabhadranagar fire: पुलिस ने बताया कि आग उस समय लगी जब वीरभद्र नगर में गराज में खड़ी बस में से एक में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देवेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी। कुल 35 बसें थीं। 22 बस आग की चपेट में आ गईं।पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

Bengaluru's Veerabhadranagar fire: बेंगलुरु में सोमवार को एक गराज में आग लगने से वहां खड़ी 22 निजी बसें जल गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग उस समय लगी जब वीरभद्र नगर में गराज में खड़ी बस में से एक में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, संभवत: वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी। बाद में आग गराज में खड़ी अन्य बसों तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।’’ अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया, 18 बसें पूरी तरह से जल गईं और चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

गराज में कुल 35 बसें थीं। उन्होंने बताया कि 22 बस आग की चपेट में आ गईं। चूंकि गराज खुले क्षेत्र में था, इसलिए आग लगने पर लोग जल्दी से बाहर निकलने में कामयाब हुये। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ