लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 17 अगस्तः माइकल फेल्प्स ने ओलंपिक में जीते आठ स्वर्ण पदक, ढींगरा को फांसी दी गई

By भाषा | Updated: August 17, 2019 05:42 IST

बीजिंग ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने 17 अगस्त 2008 के दिन इंसानी कौशल की एक ऐसी मिसाल कायम की थी, जो दुनिया के तमाम खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

Open in App
ठळक मुद्देसात साल की उम्र से तैराकी के गुर सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला।

खेलों के इतिहास में 17 अगस्त का दिन एक बड़ी उपलब्धि के साथ दर्ज है। दरअसल बीजिंग ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने 17 अगस्त 2008 के दिन इंसानी कौशल की एक ऐसी मिसाल कायम की थी, जो दुनिया के तमाम खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

सात साल की उम्र से तैराकी के गुर सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला।

देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

 1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।

1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।

1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1987: जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के क़रीबी माने जाने वाले रूडोल्फ़ हेस जेल में मृत पाए गए।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।

1998 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने व्हाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अनुचित संबंधों की बात स्वीकार की। यह प्रकरण दुनियाभर में चर्चित रहा था।

1999 : तुर्की के औद्योगिक शहर इज़मित में सुबह सवेरे आए भीषण भूकंप में कम से कम एक हजार लोगों की मौत। संपत्ति का भारी नुकसान।

2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

 2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट।

2008 : अमेरिका के महान् तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाजापानचीनजलियावाला बाग नरसंहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज