लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः आंतरिक कलह और गुटबाजी के कारण बार-बार हार रही कांग्रेस, अशोक चव्हाण रिपोर्ट में खुलासा

By शीलेष शर्मा | Updated: June 10, 2021 21:06 IST

यह खुलासा कमेटी की उस रिपोर्ट में किया गया है, जो अशोक चव्हाण के नेतृत्व में चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिये सोनिया गाँधी ने गठित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबदरुद्दीन अज़मल की पार्टी एआईयूडीएफ से कांग्रेस के साथ हुये चुनावी समझौते को कारण बताया जा रहा है। एआईयूडीएफ से अगर कांग्रेस समझौता नहीं करती तो पार्टी का प्रदर्शन और भी खराब होता।आपसी गुटबंदी ने कार्यकर्ताओं को भी गुटों में बाँट दिया तथा उनके बीच कोई समन्वय नहीं था।

नई दिल्लीः असम और केरल जैसे राज्यों में कांग्रेस को आंतरिक कलह और गुटबाजी के कारण हार का मुंह देखना पड़ा।

यह खुलासा कमेटी की उस रिपोर्ट में किया गया है, जो अशोक चव्हाण के नेतृत्व में चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिये सोनिया गाँधी ने गठित की थी। कमेटी के एक सदस्य ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि समाचार पत्रों में छपी खबरें निराधार हैं।

जिनमें असम में हुई पराजय के लिये बदरुद्दीन अज़मल की पार्टी एआईयूडीएफ से कांग्रेस के साथ हुये चुनावी समझौते को कारण बताया जा रहा है। हक़ीक़त यह है कि राज्य स्तर पर प्रदेश के नेताओं के बीच आपसी गुटबंदी ने कार्यकर्ताओं को भी गुटों में बाँट दिया तथा उनके बीच कोई समन्वय नहीं था।

एआईयूडीएफ से अगर कांग्रेस समझौता नहीं करती तो पार्टी का प्रदर्शन और भी खराब होता। केरल की चर्चा करते हुए कमेटी के इस सदस्य ने बताया कि राहुल गांधी की मौजूदगी के बावजूद ओमान चांडी तथा रमेश चेन्निथला आपस में ही गुटबाज़ी कर एक दूसरे को नुकसान पहुँचाने में लगे रहे नतीजा कांग्रेस चुनाव हार गयी।

पार्टी के प्रभारी महासचिव तारिक़ अनवर ने भी इस बात को स्वीकार किया कि पार्टी नेताओं की आपसी गुटबाज़ी ने चुनाव में पार्टी का भारी नुकसान किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि आंतरिक गुटबाज़ी कोई नई बात नहीं है लेकिन सत्ता से कांग्रेस के बाहर होने के बाद से हर राज्य में गुटबाज़ी तेज़ हो गयी है।

हार्दिक पटेल इसी गुटबाज़ी के कारण आलाकमान को कांग्रेस छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं। पंजाब ,राजस्थान ,छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में कांग्रेस खेमों में बंट चुकी है लेकिन नेतृत्व उसका कोई समाधान नहीं खोज रहा है जिससे गुटबाज़ी बढ़ती जा रही है। 

टॅग्स :कांग्रेसकेरलअसमसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे