लाइव न्यूज़ :

प्रश्नपत्र लीक होने के बाद असम पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, CM सर्बानंद सोनोवाल ने जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: September 20, 2020 20:29 IST

मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने के आदेश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र जिला पुलिस बलों की कड़ी निगरानी में थे।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में पुलिस उप निरीक्षक पद के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया राज्य भर में परीक्षा शुरू होने के चंद मिनट के बाद ही इसे रद्द कर दिया गया।

गुवाहाटी: असम में पुलिस उप निरीक्षक पद के लिए रविवार को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया और राज्य भर में परीक्षा शुरू होने के चंद मिनट के बाद ही इसे रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में तत्काल मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने परीक्षा रद्द किए जाने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने के आदेश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र जिला पुलिस बलों की कड़ी निगरानी में थे। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा, '' प्रश्नपत्र के चार अलग-अलग प्रारूप थे। सुबह करीब 11:50 बजे मुझे व्हाट्सऐप के जरिए एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें प्रश्नपत्र का एक प्रारूप था। मैंने तत्काल इसकी जांच की तो दुर्भाग्य से यह चार में से एक प्रारूप था।''

उन्होंने कहा कि कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने कहा कि एसएलपीआरसी के निर्देश के बाद परीक्षा तत्काल रोक दी गई। परीक्षा 12 बजे शुरू हुई थी। कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में तुरंत मुख्यमंत्री और डीजीपी को सूचना दी गई और सोनोवाल ने परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा, '' उप निरीक्षक के 597 पदों के लिए करीब 66,000 उम्मीदवार परीक्षा दे रहे थे। एक महीने के भीतर ही हम लिखित परीक्षा की नयी तारीखों की घोषणा करेंगे।'' 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग