लाइव न्यूज़ :

असम पंचायत चुनावः  348 सीटों पर निर्विरोध जीते, एनडीए पाले में 325 सीटें, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-असम के राजनीतिक इतिहास में विशाल और अभूतपूर्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 16:19 IST

Assam Panchayat Elections: राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि निर्विरोध सीटों की संख्या शनिवार को जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनाव के लिए मतों की गिनती 11 मई को होगी।आंचलिक परिषदों में 2,192 सीटें और जिला परिषदों में 397 सीटें हैं। असम में ग्राम पंचायतों में कुल 21,920 सीटें हैं

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में पंचायत प्रणाली की कुल 348 सीटों पर निर्विरोध फैसला हुआ है, जिनमें से 325 सीटें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीती हैं। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए मतदान दो चरणों में दो मई और सात मई को कराए जाएंगे।

शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है। भाजपा नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, राजग ने पहले ही 37 जिला परिषद (35 भाजपा और दो अगप) और 288 आंचलिक पंचायत (259 भाजपा और 29 अगप) सीटें निर्विरोध हासिल कर ली हैं।’’

शर्मा द्वारा साझा किए गए चार्ट के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवारों ने आंचलिक परिषद की 15 सीटें निर्विरोध हासिल की हैं जबकि कांग्रेस ने नौ और एआईयूडीएफ ने एक सीट निर्विरोध जीती है। शर्मा ने कहा, ‘‘यह असम के राजनीतिक इतिहास में एक विशाल और अभूतपूर्व जनादेश है।

यह राजग और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति असम के लोगों के असीम विश्वास और अपार प्रेम को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि जब अंतिम चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, तो यह संख्या और भी प्रभावशाली होगी।’’

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि निर्विरोध सीटों की संख्या शनिवार को जारी की जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए मतों की गिनती 11 मई को होगी। ग्राम पंचायतों में कुल 21,920 सीटें, आंचलिक परिषदों में 2,192 सीटें और जिला परिषदों में 397 सीटें हैं। 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?