लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने चार दिवसीय श्रीलंका यात्रा का आरंभ किया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को अपनी चार दिवसीय श्रीलंका यात्रा का आरंभ किया। द्वीप राष्ट्र में अपने दबदबे का विस्तार करने के चीन के बढ़ते प्रयासों की पृष्ठभूमि में इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को विस्तार देने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से संबंधित मुद्दों से निपटने के तरीकों पर शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख नरवणे इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और श्रीलंकाई बल के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश सचिव द्वारा द्वीप राष्ट्र की यात्रा करने और कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए देश के शीर्ष नेताओं के साथ व्यापक बातचीत करने के कुछ दिन बाद जनरल नरवणे श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं। यह सेना प्रमुख के रूप में उनकी पहली श्रीलंका यात्रा है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह देश के वरिष्ठ सैन्य तथा असैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ सेना प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से श्रीलंका और भारत के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे और रक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’

वह श्रीलंकाई सेनाओं के प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे और श्रीलंकाई सेना के मुख्यालय, गजबा रेजिमेंटल मुख्यालय तथा एक सैन्य अकादमी का भी दौरा करेंगे।

श्रीलंका में विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव की पृष्ठभूमि के बीच जनरल नरवणे द्वीप राष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं।

सेना प्रमुख का कोलंबो पहुंचने पर श्रीलंकाई सेना के ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ एवं कमांडर जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों में काफी घनिष्ठता आई है, विशेषकर अप्रैल 2019 में द्वीप राष्ट्र में हुए घातक बम विस्फोटों के बाद, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए थे।

भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा तथा सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्तमान में, दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ विशाल सैन्य अभ्यास कर रही हैं। ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास का आठवां संस्करण चार अक्टूबर को श्रीलंका के अमपारा स्थित ‘कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल’ में शुरू हुआ था, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच एक त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग वार्ता में भाग लेने के लिए पिछले साल नवंबर में कोलंबो की दो दिवसीय यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी