लाइव न्यूज़ :

आनंद शर्मा ने कोविड का टीका बना रही तीन इकाइयों के दौरे के लिये प्रधानमंत्री की सराहना की

By भाषा | Updated: November 29, 2020 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कंपनियों के संयंत्रों का दौरा करने के लिये रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि इससे भारतीय वैज्ञानिकों का सम्मान हुआ है और यह अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा। हालांकि, एक दिन पहले ही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा था।

वरिष्ठ नेता शर्मा ने रविवार को एक अलग दृष्टिकोण पेश किया। वह पार्टी के प्रवक्ता हैं और कांग्रेस के उन 23 नेताओं के समूह में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की मांग की थी।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका बनाने के उनके काम का सम्मान है।

शर्मा ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका तैयार करने के उनके काम का सम्मान है। यह अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा और राष्ट्र को आश्वस्त करेगा।"

शर्मा ने कहा, "यह उन संस्थाओं का भी सम्मान है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में तैयार किया है, जिनमें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता बनाने की विशेषज्ञता और क्षमता है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि टीका उपलब्ध होने पर कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करें।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा कर कोरोना वायरस के टीके के विकास और निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ‘‘मोदी जी कंपनियों के दफ़्तर जा फ़ोटो खिंचा रहे हैं और लाखों किसान दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। काश, प्रधानमंत्री जहाज़ की बजाय ज़मीन पर किसान से बात करते।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोरोना का टीका वैज्ञानिक और शोधकर्ता ढूंढेंगे। देश का पेट किसान पालेंगे। लेकिन मोदी जी और भाजपा के नेता कुछ नहीं करके सिर्फ प्रचार पर केंद्रित हैं।’’

हाल के दिनों में विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग विचार व्यक्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?