लाइव न्यूज़ :

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर अमित शाह की दो टूक- मोदी सरकार अडिग है और पीछे नहीं हटेगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 15, 2023 11:02 IST

अमित शाह ने कहा, "समान नागरिक संहिता एक बहुत बड़ा सामाजिक और लीगल परिवर्तन है, इस पर सभी की राय चाहिए। भाजपा, नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता लाने के लिए अडिग है और इस पर हम पीछे नहीं हटेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देसमान नागरिक संहिता एक बहुत बड़ा सामाजिक और लीगल परिवर्तन है - अमित शाहसमान नागरिक संहिता लाने के लिए अडिग - अमित शाहकेंद्र सरकार इसे लाने के लिए प्रतिबद्ध है - अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर भारत सरकार और भाजपा का स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार इसे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

समाचार चैनल आजतक के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, "समान नागरिक संहिता एक बहुत बड़ा सामाजिक और लीगल परिवर्तन है, इस पर सभी की राय चाहिए। भाजपा, नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता लाने के लिए अडिग है और इस पर हम पीछे नहीं हटेंगे।"

अमित शाह ने कहा कि पीओके भारत का एक हिस्सा है और इस पर पाकिस्तान का अनधिकृत कब्जा है। इस मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए अमित शाह ने कहा, "देश ने सबसे बड़ा हिस्सा राहुल गांधी के परनाना के समय में गंवाया और कांग्रेस की नीतियों के कारण गंवाया। कांग्रेस पार्टी किसी भी लिहाज से भाजपा व नरेन्द्र मोदी सरकार को देश की सुरक्षा को लेकर सलाह देने की स्थिति में ही नहीं है।"

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन के बारे में अमित शाह ने कहा, "इंडी अलायंस है कहां? मीडिया की स्क्रीन के अलावा कहीं इंडी अलायंस नहीं है। इस देश की जनता ने ढेर सारे अलायंस देखे हैं। जो राजनीतिक स्वार्थ के कारण, चुनाव के वक्त, विचारधारा की समानता के बगैर किए गए हैं। देश की जनता बहुत परिपक्व है और इनके स्वार्थ को पहचानती है।"

हाल ही में तीन राज्यों में मिली जीत पर अमित शाह ने कहा, "मोदी जी ने पार्टी के वोट बैंक की चिंता कभी नहीं की, उन्होंने हमेशा देशहित व देश की जनता को ध्यान में रखकर कठोर फैसले लिए। जिनका परिणाम ये हुआ कि आज भारत हर क्षेत्र में सबसे आगे है। जनता का नेतृत्व पर कितना भरोसा है और कौन सा कार्यकर्ता कितनी शिद्दत से काम कर रहा है, चुनाव वही जिता सकता है। कुछ पार्टियों की ऐसी स्थिति हो चुकी है कि कैंपेन मैनेजर के अलावा कोई चारा ही नहीं है। नेतृत्व विश्वास खो बैठा है और कैडर ति​तर बितर हो चुका है, तो ऐसे में कैंपेन मैनेजर ही नैया पार लगा सकता है।"

टॅग्स :अमित शाहमोदी सरकारसमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला