सेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2026 12:08 IST2026-05-18T12:07:57+5:302026-05-18T12:08:14+5:30

HM Amit Shah flags off 400 emergency response vehicles
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को रायपुर में आपात प्रतिक्रिया सेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत की। केंद्रीय गृह मंत्री रविवार देर शाम राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। छत्तीसगढ़ में ‘डायल 112’ आपातकालीन सेवा को अधिक आधुनिक, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए सभी प्रयास करेंगे। प्रत्येक जिले के लिए एक-एक करके 33 मोबाइल फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की भी शुरुआत की।
HM Amit Shah flags off 400 emergency response vehicles, 33 mobile forensic vans in Chhattisgarh. pic.twitter.com/YZXoHr2IDT
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 18, 2026
VIDEO | Raipur: Home Minister Amit Shah (@AmitShah) flags off 400 new vehicles for the 'CG Dial 112' emergency response service, which will be deployed across Chhattisgarh to provide integrated emergency assistance.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/287gZBeTcd
केंद्रीय गृह मंत्री रविवार देर शाम तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। वह इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को माना कैंप स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में कार्यक्रम स्थल, परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।
Union Home Minister Amit Shah arrives in Raipur. pic.twitter.com/yhvdwvupPg
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 17, 2026
शर्मा ने कहा कि डायल 112 सेवा सोमवार से सभी जिलों में विस्तारित की जाएगी जो वर्तमान में राज्य के 33 जिलों में से 16 जिलों में चालू है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री कुल 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं को मजबूत करने के लिए उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया जाएगा।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Union Home Minister Amit Shah arrives in Raipur; received by CM Vishnu Deo Sai and other leaders pic.twitter.com/OTGYYb6RWb
— ANI (@ANI) May 17, 2026