लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी को अमित शाह ने दिया जवाब, '370 हटाना ऐतिहासिक भूल नहीं ऐतिहासिक भूल का सुधार है'

By धीरज पाल | Updated: August 6, 2019 20:15 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित हो गया है। पक्ष में 351 वोट पड़े जबकि विरोध में 72 वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को भी पास कर दिया गया है। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लाया गया संकल्प स्वीकार कर लिया गया है।

लोकसभा में  मंगलवार (06 अगस्त) जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पारित हो गया। इसके पक्ष में 366 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 66 वोट पड़े हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने प्रश्न काल में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भी उन सवालों का जवाब दिया।

अमित शाह ने कहा कि ओवैसी साहब ने कहा कि इसे लागू कर के ऐतिहासिक भूल करने जा रहे। बता दें हम ऐतिहासिक भूल करने नहीं जा रहे ऐतिहासिक भूल को सुधारने जा रहे हैं। 

प्रश्नकाल में लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं बिल का विरोध करने के लिए खड़ा हुआ हूं। यह इतिहास की तीसरी बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में चुनावी वादे पर कायम रही, लेकिन आप अपने संवैधानिक कर्तव्यों पर खरे नहीं उतरे हैं। यह विधेयक आर्टिकल 370 का उल्लंघन करता है और संघीय ढांचे पर करारा प्रहार है। 

इस दौरान ओवैसी ने अमित शाह से पूछा कि हिमाचल प्रदेश में खेती के लिए जमीन कब से खरीद सकूंगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लंबे वक्त से लड़ रहे हैं। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाला आर्टिकल 370 को हटाने की पेशकश की है। आज (6 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा में पेश हुआ।

लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी थी। पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े थे। 

टॅग्स :अमित शाहअसदुद्दीन ओवैसीसंसदलोकसभा संसद बिलधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया