लाइव न्यूज़ :

BJP अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में कराया गया भर्ती

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2019 22:49 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह देर शाम साढ़ें आठ बजे दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। उन्हें कमजोरी और बुखार था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है, जिसके बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। शाह ने स्वाइन फ्लू होने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है और कहा है कि जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा। 

उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है, 'मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।'

मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह देर शाम साढ़ें आठ बजे दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। उन्हें कमजोरी और बुखार था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। स्वाइन फ्लू को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से उन्हें भर्ती कर लिया है, जिसके बाद से उनका उपचार किया जा रहा है।एम्स के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

बीजेपी अध्यक्ष को स्वाइन फ्लू होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा है, 'अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।' आपको बता दें कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में आगामी 20 जनवरी से रैलियों की एक श्रृंखला की शुरुआत करने जा रही है। इन रैलियों को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करना है। इधर, शाह की तबीयत बिगड़ने से उनका पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द हो सकता है।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह