लाइव न्यूज़ :

जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्माण को अमरिंदर सिंह ने ' शानदार' करार दिया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:49 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जलियांवाला बाग स्मारक स्थल के पुनर्निर्माण को ''शहीदों का अपमान'' करार दिए जाने के कुछ ही देर बाद मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह उन्हें बहुत अच्छा लगा। हालांकि, सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि स्मारक के पुनर्निर्माण के दौरान परिसर से क्या हटाया गया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त को जलियांवाला बाग के पुनर्निर्मित परिसर का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सिंह ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा, '' मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मुझे नहीं पता कि क्या हटाया गया है लेकिन उस रात मैंने जो देखा, उस रात भी मैंने वही बोला था। मुझे वो बहुत अच्छा लगा।'' मुख्यमंत्री जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्माण से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे। संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग को लेकर ट्वीट किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें गांधी के ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं है। मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जलियांवाला बाग के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता। मैं एक शहीद का बेटा हूं। शहीदों का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं करूंगा। हम इस अभद्र क्रूरता के ख़िलाफ हैं।’’राहुल गांधी ने उस खबर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें कहा गया है कि इस स्मारक स्थल की भव्यता को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्से का इजहार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारत अधिक खबरें

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो