लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: इसी महीने से सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में मिलेंगे चिकन और मौसमी फल, योजना में शिकायतें और खराब खाना के बाद सरकार ने लिया यह फैसला

By आजाद खान | Updated: January 5, 2023 18:58 IST

बताया जा रहा है कि इससे पहले मिड डे मील को लेकर काफी शिकायतें आ रही थी, ऐसे में सरकार ने मिड डे मील में चिकन और मौसमी फलों को शामिल कर इन शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में कुछ और मेनू जुड़ गए हैं। इन मेनू में मिड डे मील के साथ चिकन और मौसमी फल को जोड़े गए है। ऐसे में ये मेनू इसी महीने से लेकर अप्रैल तक चालु रहेगा और बच्चों को दिया जाएगा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में अब से मिड डे मील में मांस, अंडे और फलें दी जाएगी। इसका फैसला स्कूल शिक्षा विभाग (एसएससी) ने लिया है और इसके लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। 

दरअसल, बहुत दिनों से स्कूलों के मिड डी मील को लेकर काफी शिकायतें आ रही थी। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी ने यह फैसला लेकर अपने सरकार के खिलाफ उठ रहे सवालों को शांत भी कर दिया है। ऐसे में इस महीने से लेकर आने वाले चार महीनों में ये मिड डे मील में ये अतिरिक्त पोषण दिए जाएंगे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मिड डे मील में अब से उन्हें मांस, अंडे और फलें दी जाएगी। इसके तहत उन्हें चिकन, हफ्ते में तीन दिन अंडे और मौसमी फल भी दिए जाएंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, जनवरी 2023 से लेकर अप्रैल 2023 तक ये अतिरिक्त पोषण मिड डे मील में बांटे जाएंगे। ऐसे में मिड डे मील में बच्चों को दाल-चावल-कढ़ी के साथ चिकन, अंडे और मौसमी फल भी मिलेंगे। 

आपको बता दें कि सरकार ने इसके लिए कुल 370 करोड़ रुपए आवंटित किए है। ऐसे में प्रति छात्र प्रति माह कुल 320 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकार को पिछले कई महीनों से मिड डे मील को लेकर शिकायतें मिल रही थी कि इसमें चावल की चोरी हो रही है और इसमें अच्छा खाना परोसा जा रहा है। यही नहीं मिड डे मील को लेकर भ्रष्टाचार के भी कई मामले सामने आ रहे थे। 

 सरकार पर लगा पंचायत चुनाव के मद्देनजर वोटरों को लुभाने का आरोप

इस तरीके से मिड डे मील में भ्रष्टाचार और इसे लेकर आ रही शिकायतों को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने केंद्र सरकार की देखरेख में एक निगरानी दल बनाया था। ऐसे में दल ने इसकी निगरानी की थी और अपनी बात रखी भी थी। 

गौरतलब है कि राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले है। ऐसे में सीएम ममता द्वारा मिड डे मील में मांस और अंडे परोसने की योजना पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। ऐसे में यह दावा है कि इस तरीके से सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के साथ अतिरिक्त पोषण के तौर पर मांस और अंडे देकर राज्य सरकार पंचायत चुनाव के वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रही है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालमिड डे मीलममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल