लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड मामलाः कोरोना वायरस का हवाला देकर क्रिश्चियन मिशेल ने अंतरिम जमानत के लिए फिर खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2020 12:22 IST

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। वह पांच जनवरी, 2019 से ही न्यायिक हिरासत में जेल में है। निचली अदालत ने उसे दोनों मामलों में जमानत देने से इंकार कर दिया है। वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ भी हाई कोर्ट पहुंचा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिश्चियन मिशेल ने कोरोनो वायरस के फैले प्रकोप का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

नई दिल्लीः अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने कोरोनो वायरस के फैले प्रकोप का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मिशेल ने विशेष रूप से कोरोना वायरस से संपर्क में आने के जोखिम, अपनी उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति के आधार का हवाला दिया है। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

वहीं, इससे पहले भी वह दिल्ली हाईकोर्ट का रुक कर चुका है, जिसको लेकर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय  दिल्ली हाईकोर्ट से कह चुका है कि मिशेल को जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि उसके संबंध कई प्रभावी लोगों के साथ हैं और वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। 

मिशेल को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। वह पांच जनवरी, 2019 से ही न्यायिक हिरासत में जेल में है। निचली अदालत ने उसे दोनों मामलों में जमानत देने से इंकार कर दिया है। वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ भी हाई कोर्ट पहुंचा चुका है। आपको बता दें, अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी जमानत दे दी थी।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा मामले में हाल में पुरी और जसप्रीत आहूजा के खिलाफ एक पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज कराई थी। 

भारत ने भारतीय वायुसेना को 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर आपूर्ति करने के लिए जनवरी 2014 में फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध को खत्म कर दिया था। संविदा दायित्वों के कथित उल्लंघन और सौदे को हासिल करने के लिए 423 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोपों में इस अनुबंध को रद्द कर दिया गया था। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाकोरोना वायरसदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"