लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मी से बदसलूकी के केस में ‘आप’ विधायक सरिता सिंह बरी

By भाषा | Updated: July 10, 2019 22:41 IST

दिल्ली की एक अदालत ने नवंबर 2015 में दिल्ली पुलिस के एक कर्मी से कथित बदसलूकी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक सरिता सिंह को बुधवार को बरी कर दिया।

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाईःदिल्ली की एक अदालत ने नवंबर 2015 में दिल्ली पुलिस के एक कर्मी से कथित बदसलूकी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक सरिता सिंह को बुधवार को बरी कर दिया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता को राहत देते हुए कहा कि अभियोजन एजेंसी दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रही।

‘आप’ विधायक सरिता पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रोहताश नगर इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी का आरोप था। इस मामले में उन पर आईपीसी की धारा 186, 279 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन अदालत ने उन पर सिर्फ धारा 506 (धमकाने) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी। पुलिस के मुताबिक, सरिता के ड्राइवर ने विधायक की कार पीछे करते वक्त सहायक सब-इंस्पेक्टर ओम पाल की बाइक में कथित तौर पर टक्कर मार दी थी।

ओम पाल को घायल होने से बचने की खातिर बाइक से कूदना पड़ा था। इसके बाद ड्राइवर और ओम पाल में तीखी नोंकझोंक हो गई, जिस दौरान विधायक ने दखल दिया और पुलिसकर्मी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कहा था कि किसी ने घटना का वीडियो शूट कर लिया था और यह वीडियो वायरल हो गया था। सरिता ने आरोप लगाया था कि पहले पुलिसकर्मी ने उन्हें गालियां दी, जिसके कारण पूरा वाकया हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पुलिस उन्हें एक खास पार्टी से जुड़े होने के कारण निशाना बना रही है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया