लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2021 16:34 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी पहली लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि ये किस विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

जारी लिस्ट के मुताबिक कोटकपूरा सीट से कुलतार सिंह सांधवां एक बार फिर मैदान में होंगे। ये यहां के मौजूदा विधायक हैं। वहीं, बरनाला से भी पार्टी ने गुरमीत सिंह को मैदान में उतारा है।

इसके अलावा जगरांव से सरवजीत कौर मनुके, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुधराम, गढ़शंकर से जय किशन रूडी, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, दिरबा से हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से अमन अरोरा, मेहल कलां से कुलवंत पंडोरी को टिकट दिया गया है।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुल 20 विधायक जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इनमें से 6 विधायक अभी तक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे