लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट की मुहरः मोबाइल और बैंक खाते आधार से स्वैच्छिक जोड़े जा सकेंगे, दो कानूनों में होगा संशोधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 18, 2018 15:46 IST

मोबाईल फोन और बैंक खातों को फिर से आधार से जोड़ने की सुविधा होगी।

Open in App

मोबाईल फोन और बैंक खातों को फिर से आधार से जोड़ने की सुविधा होगी। हालांकि, यह पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में  इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में  दो कानूनों बैंकिंग एक्ट एवं प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी।

खबर के अनुसार यह फैसला आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है। सरकार की ओर से यह मंजूरी टेलीग्राफ अधिनियम और मनी लांडरिंग रोकथाम अधिनियम में संशोधन के लिए प्रस्तावित विधेयकों के आधार पर दी गई है। यह निर्णय निजी कंपनियों को ग्राहकों के सत्यापन के लिए जैविक पहचान वाले आधार के इस्तेमाल पर सितंबर में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद किया गया है।

 कोर्ट ने रोक लगाते हुए कहा था कि इसका कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अब ग्राहक अपनी मर्जी से मोबाइल नंबर लेने या बैंक खाता खोलने के लिए 12 अंकों वाली आधार संख्या को साझा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सरकार के फैसले को धारा 57 के तहत निरस्त किया था।  

इससे आधार के जरिए सिमकार्ड जारी करने को वैधानिक समर्थन मिलेगा। वहीम, सरकार आधार के डाटा चुराने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना तथा डाटा की हैकिंग पर दस साल के कठोर कारावास की सजा देने का कानूनी प्रावधान जाने जा रही है। साथ ही आधार डाटा की चोरी को लेकर सिविल विवाद में जुमार्ने की राशि एक करोड़ रुपये की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब