लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पहले से शादी शुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 13, 2021 10:01 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर थाना बिसरख में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पहले से शादी-शुदा होने के बावजूद उससे धोखे से शादी करने का मामला दर्ज कराया है।

बिसरख थाना की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसने वैवाहिक साइट पर एक पोस्ट देखा था जिसमें आरोपी अर्नव ने ऑस्ट्रेलिया में काम करने और अविवाहित होने की जानकारी दी थी। पहचान के बाद पीड़िता उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी और गर्भवती हो गयी। अर्नव के परिजन को भी इसकी जानकारी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शादी की तारीख तय होने के बाद पीड़िता अपने घर मध्य प्रदेश चली गई, लेकिन अर्नव और उसके परिजन विवाह के लिए वहां नहीं पहुंचे। आठ माह की गर्भवती होने के बाद जब वह अर्नव के घर पहुंची तो उसे भगा दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि 13 जून 2021 को अर्नव ने उससे शादी की। इसके बाद पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है। पांच सितंबर 2018 को उसकी शादी हो चुकी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में बच्चे को जन्म देने के बाद 18 सितंबर को पीड़िता बच्चे को लेकर ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित अपने पति के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो महीने के बच्चे को छोड़कर उसपर नौकरी का दबाव बनाने लगे।

पीड़िता ने बच्चे की जान को खतरा बताते हुए पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह