लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन ट्रेन से अब तक 12 राज्यों को 7,900 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई : रेलवे

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई रेलवे ने 19 अप्रैल से अब तक करीब 500 टैंकरों में 7,900 टन ऑक्सीजन 12 राज्यों तक पहुंचाई है। राष्ट्रीय परिवहक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रेलवे ने बताया कि गत कुछ दिनों से ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से रोजाना 800 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाई जा रही है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने एलएमओ की आपूर्ति 19 अप्रैल को तब से शुरू की जब मुंबई से खाली टैंकर विजयवाड़ा 126 टन एलएमओ भरने के लिए पहुंचाया गया।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय रेलवे अपनी सेवा दे रहा है। वह पश्चिम में हापा और मुंद्रा से और पूर्व में राउरकेला, दुर्गापुर, टाटानगर, अंगुल से ऑक्सीजन लेकर उत्तरखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जटिल परिचालन मार्ग योजना के साथ पहुंचा रहा है।’’

बयान में बताया गया कि इन अहम रेलगाड़ियों की औसत गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है।

रेलवे ने बताया कि उच्च प्राथमिकता वाले ‘हरित गलियारा’ पर चलाने के लिए विभिन्न जोन की परिचालन टीम दिनरात सबसे अधिक चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रही है ताकि यथाशीघ्र और समय सीमा में ऑक्सीजन को पहुंचाया जा सके। चालक दल को बदलने के लिए तकनीकी ठहराव को घटाकर एक मिनट कर दिया गया है।

रेलवे ने बताया कि आंध्र प्रदेश और केरल के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस रास्ते में है जिनमें इन राज्यों के लिए क्रमश: 40 टन और 118 टन ऑक्सीजन है।

बयान के मुताबिक तमिलनाडु के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 80 टन ऑक्सीजन लेकर शुक्रवार सुबह पहुंची और दूसरी रेलगाड़ी रास्ते में है।

रेलवे ने बताया कि अब तक 130 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है और विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचाई है।

बयान के मुताबिक शुक्रवार तक महाराष्ट्र को 462 टन, उत्तर प्रदेश को करीब 2210 टन, मध्यप्रदेश को 408 टन, हरियाणा को 1,228 टन, तेलगाना को 308 टन, राजस्थान को 72 टन, कर्नाटक को 120 टन, उत्तराखंड को 80 टन, तमिलनाडु को 80 टन और दिल्ली को 2,934 टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos