लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ गंगा निधि कोष में छह वर्षो में 453 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल गंगा नदी की निर्मलता एवं अविरलता में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिये गठित स्वच्छ गंगा निधि कोष में पिछले छह वर्षों में 453 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है ।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘ मार्च 2021 तक स्वच्छ गंगा निधि में 453 करोड़ रुपये की धनराशि जमा की गई है और इसके माध्यम से कई प्रमुख परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।’’

एनएमसीजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वच्छ गंगा निधि के तहत संचालित परियोजनाओं में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा केदारनाथ के पास गौरीकुंड का विकास, 5 नालों का सफाई कार्य, घाटों और श्मशानों का पुनर्निर्माण, हरिद्वार में हर की पौड़ी परिसर का निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में वनरोपण शामिल हैं।

स्वच्छ गंगा निधि में वर्ष 2020-2021 में करीब 14.18 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने 1.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है । पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने भी 1 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान किया है। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स ने 1.45 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर धर्मोत्थान ट्रस्ट, कर्नाटक ने 15 लाख रुपये का योगदान दिया है।

गौरतलब है कि स्वच्छ गंगा निधि कोष का गठन साल 2015 में किया गया था ।

राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की 34वीं कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं की समीक्षा की गई और आगे के कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई ।

उन्होंने बताया कि इसके तहत खास तौर पर अयोध्या में पौराणिक महत्व के पांच तालाबों एवं जल कुंडों के पुनरोद्धार की योजना, अयोध्या लोक कला परियोजना, जलमल निकासी की व्यवस्था का खाका तैयार किया गया ।

एनएमसीजी के महानिदेशक ने बताया ‘‘ अयोध्या में छोटे बड़े 100 से अधिक तालाब हैं । जल धारा परियोजना के तहत अयोध्या में 5 मुख्य तालाबों की पहचान की गई है जिनका पुनरोद्धार एवं विकास किया जायेगा । ’’

उन्होंने बताया कि इस परियोजना की लागत 9.25 करोड़ रूपये (सवा नौ करोड़ रूपये) है। चुने गए पांच तालाब लाल डिग्गी, फतेहगंज, स्वामी रामजी दास आश्रम तालाब, सीता राम मंडी कुंड और ब्रह्म कुंड हैं । आने वाले समय में अयोध्या में पर्यटकों की भीड़ बढने के मद्देनजर राम की पैड़ी का विस्तार किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में जल निकायों में बहने वाले अपशिष्ट एवं गंदे जल का शुद्धिकरण तथा जलमल शोधन संयंत्र की स्थापना को अंतिम रूप दिया गया ।

एनएमसीजी के महानिदेशक ने बताया कि अयोध्या में 12 एमएलडी क्षमता का जलमल शोधन संयंत्र पहले से ही है और 33 एमएलडी क्षमता के एक और एसटीपी का निर्माण किया जायेगा ।

मिश्रा ने बताया कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट आईआईटी रूड़की के सहयोग से तैयार की गयी है । इन परियोजनाओं की कुल लागत 221.66 करोड़ रुपये आयेगी ।

अयोध्या में सरयू नदी में कई नाले गिरते हैं । ऐसे में जल शक्ति मंत्रालय ने पुराने फैजाबाद सहित अयोध्या में जलमल निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त बनाने, जलमल शोधन संयंत्र स्थापित करने, पम्पिंग स्टेशन स्थापित करने सहित स्वच्छता, सौदर्यीकरण एवं जल संरक्षण का खाका तैयार किया है ।

एनएमसीजी ने अयोध्या लोक कला परियोजना’ पर भी काम करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा