लाइव न्यूज़ :

धनबाद में अवैध खनन के दौरान खदान धंसी, 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2023 16:50 IST

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुईप्रत्यक्षदर्शी ने बताया, कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई

धनबाद: झारखंड के भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना यहां से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई। 

धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

वहीं घटनास्थल से जोरापोखर थाने के सब-इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने बताया कि देख कर लग रहा कि लोग यहां अवैध तरह से उत्खनन कर रहे थे। हम जांच कर रहे कि कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों की मृत्यु हुई है। अभी हमारे लिए कुछ कहना मुमकिन नहीं है। घटनास्थल से फिलहाल एक शव को बरामद कर लिया गया है।

 

 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :Dhanbadकोयला की खदानcoal mineCoal Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज