लाइव न्यूज़ :

बादल फटने और भूस्खलन के बाद लाहौल-स्पीति में फंसे 175 पर्यटक

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:09 IST

Open in App

शिमला, 29 जुलाई हिमाचल प्रदेश के लाहौल -स्पीति में बादल फटने और भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन होने से 175 पर्यटक फंस गये हैं। एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिले के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त नीरज कुमार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर का सहयोग मांगा है।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोखटा ने बताया कि मौसम के कारण राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से कल मदद लेने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि उदयपुर पट्टन घाटी में फंसे 175 लोगों में 60 महिलाएं एवं 16 बच्चे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें सड़क मार्ग से निकालना मुश्किल जान पड़ता है क्योंकि पांगी होकर गुजरने वाले मार्ग के शुक्रवार शाम तक तैयार होने की संभावना नहीं है तथा खराब मौसम के कारण जिले में कई रास्ते एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

पंजाब के होशियारपुर के पर्यटक रवींद्र सूद ने पीटीआई-भाषा को एसएमएस के जरिए कहा, ‘‘हाल में लाहौल घाटी के झलमान, शांसा और थिरोट क्षेत्रों में बादल फटने के कारण त्रिलोकिनाट में 100 से अधिक और फूडान के गांवों में 35 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं।’’

सूद ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि झालवन और उदयपुर गांवों में कितने लोग फंसे हैं। पहले सूद ने पीटीआई-भाषा से कहा था कि टेलीफोन नेटवर्क काम नहीं कर रहा है।

संपर्क करने पर लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि फंसे हुए लोगों को एक मंदिर में ठहराया गया है और उन्हें पर्याप्त भोजन दिया जा रहा है। उनके अनुसार 72 लोग त्रिलोकिनाट में फंसे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित