लाइव न्यूज़ :

POK से भूलवश भारत पहुंचा 15 साल का लड़का, भारतीय सेना ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 1, 2021 18:52 IST

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल 6 दिसंबर को पुंछ जिले के खड़ी करमाडा सेक्टर से कश्मीर की दो युवतियां एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी को सिर्फ उस कश्मीर के लोग ही नहीं बल्कि इस ओर के लोग भी मजाक में ले रहे हैं। 15 वर्षीय किशोर को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है।जल्द ही उसके परिजनों से संपर्क किया जाएगा ताकि उसे वापस भेजा जा सके।

एलओसी अर्थात लाइन आफ कंट्रोल अब लाइन आफ क्रासिंग बनती जा रही है क्योंकि इसे भारी सुरक्षा व तारबंदी के बावजूद पार करना कईयों के लिए बाएं हाथ का खेल हो गया है। कल रात को ही एक युवक पाक कब्जे वाले कश्मीर से इस ओर आया है। कुछ दिन पहले दो बहनें भी पाक कब्जे वाले कश्मीर से भारत में आई थीं। यही नहीं पुंछ के दो युवक भी उस पार हाल ही में जा चुके हैं।

पुंछ जिले में बहने वाले बेताड नाले के रास्ते एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए 15 वर्षीय किशोर को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए किशोर से साबुन, सिगरेट और सुरमा मिला है। पुलिस के अनुसार अली होकर पुत्र मुहम्मद शरीफ गुलाम कश्मीर के गांव बांडी अब्बासपुर का रहने वाला है। एसएसपी पुंछ रोमेश अंग्राल के अनुसार वह गलती से इस पार आया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह डरा हुआ है। उसके परिजनों से संपर्क किया जाएगा ताकि उसे वापस भेजा जा सके। 

पिछले साल 6 दिसंबर को पुंछ जिले के खड़ी करमाडा सेक्टर से कश्मीर की दो युवतियां एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई थी। उन्हें सेना ने बाद में चक्कां दा बाग के रास्ते से उनके परिवार को सौंप दिया था। लाइन आफ क्रासिंग बनी हुई एलओसी को सिर्फ उस कश्मीर के लोग ही नहीं बल्कि इस ओर के लोग भी मजाक में ले रहे हैं। 

तभी तो गत एक महीने में पुंछ जिले के दो युवक भी एलओसी पार कर पाकिस्तान के क्षेत्र में पहुंच गए हैं। पुंछ के पावा गांव से 32 वर्षीय मोहम्मद जावेद एलओसी पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच चुका है। इससे पहले पुंछ का ही 15 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर मंधार क्षेत्र से एलओसी पार कर पाकिस्तान चला गया था। अभी तक दोनों लौट कर नहीं आए हैं।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह