लाइव न्यूज़ :

उप्र के इटावा में ट्रक पलटने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, करीब 45 अन्य घायल

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:17 IST

Open in App

इटावा (उप्र), 10 अप्रैल उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नेजा (झंडा) चढ़ाने कालिका देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के शनिवार शाम पलट जाने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित करीब 45 अन्य घायल हो गये।

जिले के मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी एन.एस. तोमर ने बताया कि दुर्घटना में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो घायलों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे कसउवा मोड़ के निकट यह दुर्घटना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ा पचौली थाना बाह, आगरा निवासी जनवेद (50), रामदास (70), किशन लाल (75) और हाकिम (65) की, तथा गण आन का पुरा बाह, आगरा निवासी महेश (50) राजेंद्र (50), मनीष (35), लालू (42),बनवारी (50) के अलावा एक अन्य व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान आगरा के ही पिनाहट क्षेत्र के ढकिया निवासी गुलाब सिंह (45) और गढ़ा पिचौली निवासी बैजनाथ की 75 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 मरीजों को उपचार के लिए सैफई भेजा गया है, जबकि 32 घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

एसएसपी के मुताबिक पिनाहट बाह, आगरा से महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 60 लोग इटावा जिला के कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर नेजा (झंडा) चढ़ाने जा रहे थे, तभी कसउवा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे 30 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से करने और दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा