लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेनों में सौ फीसदी बुकिंग, दो लाख से ज्यादा लोग अगले हफ्ते करेंगे यात्रा

By भाषा | Updated: May 13, 2020 23:45 IST

पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार दिल्ली से जो नौ ट्रेनें रवाना हुई, उनमें से हावड़ा, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, डिब्रूगढ़, मुम्बई, रांची और अहमदाबाद की ट्रेनों में उनकी क्षमता से अधिक बुकिंग थी। बस बिहार की राजधानी पटना विदा हुई ट्रेन में 87 फीसद यात्री ही थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और देश के बड़े शहरों के बीच 12 मई से 15 ट्रेनें चलाकर रेलवे द्वारा अपनी यात्री सेवाएं शुरू करने के साथ ही बुधवार को 9000 से अधिक लोग नौ ट्रेनों से राष्ट्रीय राजधानी से विदा हुए। दिल्ली से जो नौ ट्रेनें रवाना हुई, उनमें से हावड़ा, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, डिब्रूगढ़, मुम्बई, रांची और अहमदाबाद की ट्रेनों में उनकी क्षमता से अधिक बुकिंग थी।

दिल्ली और देश के बड़े शहरों के बीच 12 मई से 15 ट्रेनें चलाकर रेलवे द्वारा अपनी यात्री सेवाएं शुरू करने के साथ ही बुधवार को 9000 से अधिक लोग नौ ट्रेनों से राष्ट्रीय राजधानी से विदा हुए।

पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार दिल्ली से जो नौ ट्रेनें रवाना हुई, उनमें से हावड़ा, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, डिब्रूगढ़, मुम्बई, रांची और अहमदाबाद की ट्रेनों में उनकी क्षमता से अधिक बुकिंग थी। बस बिहार की राजधानी पटना विदा हुई ट्रेन में 87 फीसद यात्री ही थे।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार बुधवार तक 2,08,965 यात्रियों ने अगले सात दिनों के दौरान सफर के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराये थे।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ओवरबुकिंग का यह मतलब नहीं है कि यात्री ट्रेन में आने जाने की जगह खड़े हैं। इसका बस यह मतलब है लोग ठहराव स्टेशनों पर चढ़ रहे हैं और उतर रहे हैं, इसी वजह से कई बुकिंग है।’’

पटना की ट्रेन में कम यात्रियों की वजह के बारे में अधिकारियों का कहना था कि चूंकि एक मई से 100 से अधिक ट्रेनें श्रमिकों को लेकर बिहार गयीं इसलिए इस ट्रेन में क्षमता से कम यात्री थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय रेलदिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह