लाइव न्यूज़ :

नहीं करते है तो आज से ही शुरू कर दें हर रोज ग्रीन टी का सेवन, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी लाभ, जानें खूबियां-इस्तेमाल के फायदे

By आजाद खान | Published: March 08, 2023 6:24 PM

एक्सपर्ट्स की माने तो ग्रीन टी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन B5, विटामिन के, राइबोफ्लेविन, थायमीन, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल जैसे कुछ जरूरी तत्व पाए जाते है। ये जरूरी तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते है, ऐसे में जानकार हर किसी को ग्रीन टी पीने की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन टी को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके हर रोज सेवन करने से हम कई बीमारियों के चपेट में भी आने से बच सकते है। जानकार दूध वाली चाय के मुकाबले ग्रीन को पीने की सलाह देते है।

Benefits Of Drinking Green Tea Daily: आमतौर पर हर घर में चाय का सेवन होता है और लोग सुबह-शाम दोनों टाइम टी को लेना पसंद करते है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा ग्रीन टी का भी सेवन किया जाता है लेकिन कुछ दिन के बाद लोग इसे छोड़ देते है और फिर से दूध वाली चाय पीने लेगते है। 

लेकिन जानकार यह कहते है हर किसी को ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। उनके अनुसार, ग्रीन टी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जिससे इसके लगातार सेवन से शरीर को काफी लाभ मिलता है। 

जानकारों की माने तो ग्रीन टी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन B5, विटामिन के, राइबोफ्लेविन, थायमीन, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल जैसे कुछ जरूरी तत्व पाए जाते है जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ऐसे में आइए जान लेते है कि ग्रीन टी के रोजाना सेवन करने से हमें क्या-क्या लाभ मिल सकते है। 

ग्रीन टी के फायदे

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो ग्रीन टी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। जो लोग हर रोज इसका सेवन करते है, वे लगभग हर छोटी-बड़ी बीमारियों से बच सकते है। यही नहीं उनके अनुसार, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पॉलिफिनॉलिक भी पाया जाता है जिससे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। 

जानकार यह भी कहते है कि अगर कोई हर रोज ग्रीन टी का सेवन करता है तो यह उनके शरीर में चर्बी बढ़ने नहीं देता है जिससे उनका वजन उतना का उतना ही रह जाता है। यही नहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व से आपका तनाव भी हल्का होता है और इससे बीपी और हार्ट की समस्या वाले रोगियों को भी फायदा मिलता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :चायहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहड्डियों को मजबूत बनाने और वजन कम करने में मददगार है अलसी, जानिए कैसे करें इसका सेवन

स्वास्थ्यFDA ने हानिकारक रसायनों के कारण वापस मंगाए सोडा, जूस और अन्य ड्रिंक्स, जानें इसमें कौन है शामिल

स्वास्थ्यपेट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में शामिल करनी चाहिए हल्दी, जानिए 7 कारण

स्वास्थ्यखड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए पीने का सही तरीका

स्वास्थ्यWeight Loss: 5 घरेलू काम जो घर पर कैलोरी जलाने और वसा पिघलाने में कर सकते हैं मदद, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यलिस्ट्रीन कूल मिंट का उपयोग हो सकता है खतरनाक, बन सकता है कैंसर कारण, शोध में दावा

स्वास्थ्यटैप हेल्थ कर रहा भारतीय स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव, बन रहा लोगों की पहली पसंद

स्वास्थ्यIndia Health: इंडिया हेल्थ प्रदर्शनी के पहले संस्करण की हुई शुरुआत, आधुनिक तकनीकों का होगा प्रदर्शन

स्वास्थ्यHeatwave: कितनी गर्मी सहन कर सकता है हमारा शरीर? जानें यहां

स्वास्थ्यमानसून में बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द; जानिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए