खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए पीने का सही तरीका

By मनाली रस्तोगी | Published: June 7, 2024 12:59 PM2024-06-07T12:59:06+5:302024-06-07T13:00:28+5:30

खड़े होकर पानी पीने से शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। खड़े होकर पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं; ऐसे में आपको पानी पीने का सही तरीका पता होना चाहिए।

Drinking water while standing can cause several health issues; know correct way to drink | खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए पीने का सही तरीका

खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए पीने का सही तरीका

Highlightsमानव शरीर भी लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है।हम जिंदा रहने के लिए पूरी तरह से पानी पर निर्भर हैं।जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

मानव शरीर भी लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है। हम जिंदा रहने के लिए पूरी तरह से पानी पर निर्भर हैं लेकिन जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। शरीर और शरीर के हर हिस्से को सुचारु रूप से काम करने के लिए आपको हर दिन लगभग 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन क्या आप पानी पीने का सही तरीका जानते हैं? 

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है तो आइए हम आपको बताते हैं कि पानी पीने का एक सही तरीका होता है। जानकारी के अभाव में कई लोग खड़े होकर पानी पीने लगते हैं।

खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

किडनी की समस्या: खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप किडनी के मरीज हैं तो खड़े होकर पानी बिल्कुल न पिएं।

गठिया की समस्या: गठिया से पीड़ित लोगों को कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसा करने से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है।

फेफड़ों की समस्या: खड़े होकर पानी पीने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। इससे फेफड़ों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

खराब पाचन: खड़े होकर पानी पीने से लोगों के पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट में जाता है, जिससे शरीर के निचले हिस्से में चोट लगती है। 

पानी पीने का सही तरीका क्या है? 

आपको बता दें कि पानी हमेशा आराम से बैठकर पीना चाहिए। पानी को एक साथ पीने की बजाय छोटे-छोटे घूंट में पीना चाहिए। धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही रहता है और शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Drinking water while standing can cause several health issues; know correct way to drink

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे