लाइव न्यूज़ :

वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी केरल की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: June 17, 2024 20:18 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद बने रहेंगे जबकि वह केरल की वायनाड सीट छोड़ेंगे, जहां से प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखेंगेप्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगीघोषणा के बाद राहुल गांधी ने कहा, मेरा रायबरेली और वायनाड के लोगों से भावनात्मक रिश्ता है

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधीरायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए वायनाड सीट खाली करेंगे। राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की तथा चुनाव परिणाम के 14 दिनों के भीतर उन्हें इनमें से एक सीट खाली करनी होगी।

खड़गे ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद कहा, "पार्टी ने फैसला किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली सीट बरकरार रखनी चाहिए क्योंकि यह परिवार के करीब है।" चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थे। खड़गे ने भाई-बहन की जोड़ी को इस फैसले को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "हमने फैसला किया है कि प्रियंका जी को वायनाड से चुनाव लड़ना चाहिए।" 

प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। घोषणा के बाद राहुल गांधी ने कहा, "मेरा रायबरेली और वायनाड के लोगों से भावनात्मक रिश्ता है। सांसद के तौर पर पिछले पांच साल शानदार अनुभव रहे हैं। वायनाड के लोग मेरे साथ खड़े रहे, उन्होंने मुझे प्यार और स्नेह दिया और मुश्किल समय में लड़ने की ऊर्जा दी। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।"

गौरतलब है कि गांधी ने सीपीआई-मार्क्सवादी की उम्मीदवार एनी राजा को हराकर वायनाड सीट को 3,64,422 मतों के अंतर से बरकरार रखा था। उन्होंने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से हराकर पार्टी के गढ़ रायबरेली को भी सुरक्षित कर लिया। गांधी के अमेठी से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हारने के बाद वायनाड ने 2019 में लोकसभा में उनके प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया था।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीवायनाडरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल