लाइव न्यूज़ :

Meerut Father Daughter: दो वर्षीय बेटी की क्या गलती?, पिता सुलेमान ने गंग नहर में फेंका, सीसीटीवी कैमरे में पहचान, पहले भी 2 बेटियां हो चुकी हैं गायब, आखिर क्यों 3 बच्चियों पर कहर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 06:15 IST

Meerut Father Daughter: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस को 14 जून को सूचना मिली थी कि मढियाई गांव के सुलेमान की दो साल की बच्ची सुबह करीब आठ बजे से गायब है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। बच्ची का पिता भी घर पर नहीं है। बच्ची अपने पिता सुलेमान के साथ गांव से बाहर जाती दिख रही है।

Meerut Father Daughter: मेरठ जिले में एक पिता ने मामूली बात को लेकर अपनी दो वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर गंग नहर में फेंक दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस को 14 जून को सूचना मिली थी कि मढियाई गांव के सुलेमान की दो साल की बच्ची सुबह करीब आठ बजे से गायब है।

जिसके बाद थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची का पिता भी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची अपने पिता सुलेमान के साथ गांव से बाहर जाती दिख रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि सुलेमान की दो बच्चियां पूर्व में भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि इस बात का संज्ञान में लेते हुए सुलेमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने बच्ची को मढियाई गांव के पास गंग नहर में फेंक दिया है। बहादुर ने कहा, ‘‘घटना की वजह पूछने पर उसने बताया कि उसका एक बेटा है। बच्ची और बेटा आपस में लड़ाई करते थे।

 इसलिए उसने बच्ची को नहर में ले जाकर फेंक दिया।’’ पुलिस अधिकारी के अनुसार सुलेमान को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बच्ची के शव को बरामद किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सुलेमान के खिलाफ हत्या और साक्ष्यों को छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज