लाइव न्यूज़ :

Auto Driver Killed: बेरहम कार चालक... पत्नी से छीना सुहाग, बच्चे हुए अनाथ, पार्किंग विवाद में गई जान

By धीरज मिश्रा | Updated: June 17, 2024 17:10 IST

Auto driver killed: कहते हैं दिल्ली दिलवालों की है। लेकिन, दिल्लीवालों में दिल ही नहीं है। दरअसल, राजधानी दिल्ली की सड़क पर हुए मामूली विवाद में 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देलोहे की रॉड से ऑटो चालक की पीटकर की हत्या ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या राजधानी दिल्ली के भलस्वा इलाके में ऑटो ड्राइवर की हत्या

Auto driver killed: कहते हैं दिल्ली दिलवालों की है। लेकिन, दिल्लीवालों में दिल ही नहीं है। दरअसल, राजधानी दिल्ली की सड़क पर हुए मामूली विवाद में 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बीते दिनों राजधानी के भलस्वा इलाके में यह घटना हुई। मृतक तीन बच्चों का पिता था। वह परिवार चलाने के लिए सड़क पर ऑटो रिक्शा चलाता था।

मृतक की पहचान नवाब सिंह के तौर पर हुई है। खबरों के अनुसार, भलस्वा के मुकुंदपुर इलाके में एक कार चालक से उसका मामूली विवाद हो गया। यह विवाद पार्किंग को लेकर हुआ, जब ऑटो रिक्शा चालक अपना ऑटो पार्क कर रहा था, तो चालक ने जगह के लिए हॉर्न बजाया, जिससे कार वाले से बहस हुई और फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान कार चालक ने अपनी कार से लोहे की रॉड निकाली और नवाब के सिर पर कई बार वार किया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चोटें गंभीर थीं और कार चालक मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक परिवार में इकलौते कमाने वाला था। 

पुलिस को दी गई सूचना

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। नवाब परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले महीने, दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में एक महिला और उसके भाई की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पिटाई की थी, जब उनकी कार उनमें से एक से टकरा गई थी। पुलिस ने कहा कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब पीड़ित की गाड़ी खड़े इन लोगों में से एक से टकरा गई। बाद में, उन्होंने भाई-बहनों के साथ मारपीट की, उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए और भाग गए।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्रीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल