लाइव न्यूज़ :

खूबसूरत हसीना बनकर भारतीय सैन्य अधिकारियों को फंसा रहे हैं पाकिस्तानी जासूस, फैलाया है जाल, जांच में आया सामने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 17, 2024 12:44 IST

आईएसआई के जासूसों ने खुद को सेजल कपूर, आरोही आलोक, अदिति आरोन, अदिति अग्रवाल, अनामिका शर्मा, दिव्या चंदन रॉय, नेहा शर्मा और पूजा रंजन जैसे भारतीय नामों से पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सैन्य अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसा रहे हैं पाकिस्तानी जासूसजासूस खुद को युवा भारतीय महिलाओं के रूप में पेश कर रहे हैंआईएसआई के जासूसों ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों में अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए जाल फैलाया है

नई दिल्ली: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूसों ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों में अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए जाल फैलाया है। पाकिस्तान स्थित कई जासूस खुद को युवा भारतीय महिलाओं के रूप में पेश कर रहे हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) की नागपुर इकाई के पूर्व वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल की गिरफ्तारी और सजा के बाद अदालत के कागजात से कई जानकारियां सामने आई हैं। निशांत अग्रवाल को हाल ही में खुफिया सैन्य जानकारियों को लीक करने का दोषी ठहराया गया था।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई के जासूसों ने खुद को सेजल कपूर, आरोही आलोक, अदिति आरोन, अदिति अग्रवाल, अनामिका शर्मा, दिव्या चंदन रॉय, नेहा शर्मा और पूजा रंजन जैसे भारतीय नामों से पेश किया। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के कर्मचारी निशांत अग्रवाल को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद-रोधी दस्ते (यूपी-एटीएस) ने अक्टूबर 2018 में गिरफ्तार किया था। इस साल जून में, उन्हें नागपुर की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां एजेंसियों के हाथ लगी।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार ट्रायल के दौरान पता चला  'सेजल' नाम के फेसबुक अकाउंट से निशांत चैट करता था और धीरे-धीरे हनी ट्रैप में फंस गया। सेजल ने निशांत को अपना परिचय ब्रिटेन की एक कंपनी की हायरिंग मैनेजर के रूप में दिया था। निशांत ने पने प्रोफ़ाइल में उल्लेख किया था कि वह ब्रह्मोस एयरोस्पेस में एक वरिष्ठ सिस्टम इंजीनियर थे। दोनों ने लिंक्डइन पर भी बातचीत की। सेजल ने अग्रवाल से उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा और तीन ऐप्स डाउनलोड कराए। 

निशांत ने  2017 में अपने निजी लैपटॉप पर तीन ऐप - क्यूव्हिस्पर, चैट टू हायर और एक्स-ट्रस्ट - इंस्टॉल किए। ये ऐप्स मैलवेयर थे जिन्होंने अग्रवाल के लैपटॉप से ​​डेटा चुराया था। अग्रवाल के लैपटॉप में क्लासीफाइड जानकारियां थीं। जांच में ये भी सामने आया कि पाकिस्तानी जासूस का लक्ष्य केवल अग्रवाल ही नहीं था बल्कि उसने अन्य रक्षा अधिकारियों से भी संपर्क करने की कोशिश की थी। उनमें से एक लखनऊ स्थित पूर्व IAF अधिकारी थे जिन्होंने सेजल के साथ रोमांटिक बातचीत की थी। 

जांच से पता चला कि सेजल अमृतसर में एक अन्य पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मचारी के संपर्क में थी और उसने अपना मोबाइल नंबर उसके साथ साझा किया था। अमृतसर  के आईएएफ अधिकारी को भी कोई अपराध करते हुए नहीं पाया गया और इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

टॅग्स :भारतीय सेनाISIफेसबुकक्राइमBrahMos Aerospace
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?